तांत्रिक द्वारा महिला का इलाज करने का वीडियो वायरल

Mar 02, 2026 01:37 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, अलीगढ़
share Share
Follow Us on

Aligarh News - खेड़िया दीनापुर में एक तांत्रिक का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह एक महिला के मुंह पर मुंह रखकर भगतई कर रहा है। पुलिस ने तांत्रिक बाबा सीताराम के घर जाकर जानकारी जुटाने की कोशिश की, लेकिन वह वहां नहीं मिले। मामले में उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया गया है।

तांत्रिक द्वारा महिला का इलाज करने का  वीडियो वायरल

दादाें, संवाददाता। क्षेत्र के गांव खेड़िया दीनापुर में एक तांत्रिक द्वारा एक महिला के मुंह पर मुंह रखकर भगतई करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो के संबंध में जब थाना पाली मुकीमपुर प्रभारी रवि चंद्रवाल ने जानकारी की तो तांत्रिक घर पर मौजूद नहीं मिला। हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता। जानकारी के अनुसार वायरल वीडियो बाबा सीताराम पुत्र गंगासहाय निवासी खेड़िया दीनापुर थाना दादों का है। वहीं बाबा सीताराम की भतीजी भगवती पुत्री रामसिंह की नंद पंकज पत्नी बलदेव निवासी चोरी नगला थाना सहसवान जिला बदायूं से अपना इलाज करवाने बाबा के पास दीनापुर में आईथी।

महिला अपनी भतीजी भगवती देवी के घर में इलाज करा रही थी। इसी दौरान की वीडियो को दीनापुर निवासी पुष्पेंद्र पुत्र सुनहरी ने बनाकर फेसबुकस व अन्य सोशल मीडिया एप्स पर वायरल कर दिया। थाना पालीमुकीमपुर प्रभारी निरीक्षक रविचन्द्रवाल ने बताया कि उक्त बीडीओ के सम्बन्ध में जानकारी हेतु बाबा सीताराम के घर जाकर जानकारी करने का प्रयास किया गया ताे मौजूद नहीं मिला। इस सम्बन्ध में तहरीर प्राप्त होने पर आवश्यक विधिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।