एसएसपी की बैठक का फोटो गलत तरीके से किया वायरल, होगी कार्रवाई
Aligarh News - पिस्टल तानने पर बन्नादेवी थाना पुलिस ने व्यापारी हेमंत गर्ग को भेजा था जेल

बन्नादेवी थाना क्षेत्र से जेल गए व्यापारी हेमंत गर्ग के साथ किसी ने एसएसपी का फोटो जोड़कर वायरल कर दिया। जबकि फोटो व्यापारियों के साथ पुलिस की बैठक का था। एक्स पर पोस्ट होने के बाद पुलिस ने स्पष्ट किया है कि व्यापारी के खिलाफ पहले ही कार्रवाई हो चुकी है। अब पुलिस ट्वीट करने वाले को चिह्नित कर रही है। उसके खिलाफ कार्रवाई की तैयारी है। रघुवीरपुरी निवासी विशाल शर्मा ने पांच मार्च को भाजपा नेता व व्यापारी हेमंत गर्ग के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। इससे पहले हेमंत का पिस्टल तानने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।
पुलिस ने हेमंत को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। साथ ही पिस्टल के लाइसेंस के निरस्तीकरण की रिपोर्ट भी जिलाधिकारी को भेजी थी। बाद में हेमंत जमानत पर बाहर आ गए। इसी बीच एसएसपी ने व्यापारियों के साथ बैठक की थी, जिसमें हेमंग भी शामिल हुए। व्यापारियों ने ज्ञापन भी दिया था। उसी फोटो को किसी ने एक्स पर पोस्ट डालकर वायरल कर दिया गया। सीओ द्वितीय धनंजय सिंह के अनुसार ज्ञापन के दौरान लिए गए फोटो को अनावश्यक रूप से आपराधिक घटना में संलिप्त व्यक्ति के साथ जोड़कर प्रसारित किया जा रहा है, जो पूरी तरह भ्रामक और तथ्यहीन है। भ्रामक ट्वीट करने वाले आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


