
घर में घुसकर पिता-पुत्र पर तमंचे व चाकू से हमला, घायल
Aligarh News - सासनीगेट क्षेत्र के कबीर नगर पला साहिबाबाद की घटना, पांच नामजद व अज्ञात लोगों के खिलाफ दर्ज किया गया मुकदमा
अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। सासनीगेट थाना क्षेत्र में एक सप्ताह पहले घर में घुसकर कुछ लोगों ने पिता-पुत्र के साथ मारपीट कर दी। आरोप है कि तमंचे व चाकू से वार किए गए। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। कबीर नगर पला साहिबाबाद देवकी प्रसाद के अनुसार 24 अगस्त को करीब साढ़े आठ बजे वे अपने घर पर खाना खाकर सो रहे थे। आरोप है कि तभी आकाश पुत्र दुर्गा प्रसाद, छोटू, दयाशंकर पुत्र दुर्गा प्रसाद, अमित पुत्र रेवती प्रसाद, राहुल सात-आठ अन्य व्यक्तियों को साथ लेकर घर में घुस आए और मारपीट व गालीगलौज करने लगे।

चीख पुकार सुनकर देवकी का बेटा आया तो उसके साथ भी लाठी-डंडों से मारपीट की गई। आकाश ने अपनी अंटी से तमंचा निकाला और जान से मारने का प्रयास करने लगा, तभी आकाश के इशारे पर छोटू, अमित, राहुल ने चाकू से वार किया। इसी बीच दयाशंकर ने फोन करके 20 लोग और बुलाए। सभी ने तमंचा व चाकू से वार किए। लोगों के एकत्रित होने पर आरोपी धमकी देते हुए भाग गए। सासनीगेट थाना प्रभारी हरिभान सिंह राठौर ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच की जा रही है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


