
विभिन्न स्थानों पर मारपीट में कई घायल
संक्षेप: Aligarh News - पुलिस ने दो आरोपियों का शांतिभंग में किया चालान, डीजे बजाने को लेकर हुआ था दो पक्षों में विवाद
छर्रा, संवाददाता। थाना छर्रा के विभिन्न गांवों में झगड़े-फसाद में महिला-पुरुष घायल हो गए। गांव भोजपुर में दीपावली पर डीजे बजाने को लेकर विवाद हुआ। एक ही परिवार के कई लोग घायल हो गए। घायल ज्योति देवी पत्नी राजू सिंह ने थाना छर्रा में तहरीर में राजनेश कुमार, दिनेश कुमार, मोनिका आदि के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस तहरीर के आधार पर जांच कर रही है। वहीं छर्रा के गांव बहादुरपुर रहचोई सुसराल आये शिवा पुत्र मुकेश निवासी औरंगाबाद जिला-बुलन्दशहर ने गांव के लोगों के साथ शराब का सेवन किया। इसी दौरान विवाद हो गया। किसी ने पुलिस को झगड़े की सूचना दी।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपियों को पकड़ कर शांति भंग मे चलान कर दिया। गांव परोरा मे दो पक्षों में बातों ही बातों मे विवाद बढ़कर मारपीट में बदल गया। घटना में प्यारेलाल घायल हो गए। वहीं देवी करन सिंह व ओम प्रकाश आपस में भिड़ गए और घायल हो गए, जिन्हे गांव के लोगों ने सीएचसी छर्रा में भर्ती कराया है। जहां उनका उपचार चल रहा है। गांव शादीपुर मे रोशनलाल पुत्र करन सिंह ने प्रीती के साथ मारपीट कर दी। तहरीर मे बताया गया गया है कोमल कुमार, संदीप कुमार, शन्नी, अंकुश, अजय आदि ने मारपीट कर घायल कर दिया है। गांव पहाड़ीपुर में आपसी झगड़े में दोनों पक्षों के कई लोग घायल हैं, जिन्हें सीएचसी, छर्रा में भर्ती कराया गया है। जहां उनका उपचार चल रहा है। घायल कुसुम गुप्ता, अभिषेक कुमार, श्री राम शर्मा, राजू शर्मा, प्रशांत आदि लोग घायल है। छर्रा सीएचसी में उपचार चल रहा है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




