बरौठ छजमल में भिड़े दो पक्ष, 17 पर केस

Newswrap हिन्दुस्तान, अलीगढ़
Follow us on Google News
share

गांव बरौठ छजमल में आपसी रंजिश के चलते दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने दोनों की तहरीरों के आधार पर डेढ़ दर्जन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।

बरौठ छजमल में भिड़े दो पक्ष, 17 पर केस

n दोनों पक्षों में जमकर मारपीट, चाकू से हमले का आरोप n दोनों पुलिस ने दोनों पक्षों से मिली तहरीर के आधार पर दर्ज किया मुकदमालोधा, संवाददाता। थाना क्षेत्र के गांव बरौठ छजमल में आपसी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि मामला मारपीट और जानलेवा हमले तक पहुंच गया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीरों के आधार पर डेढ़ दर्जन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।गांव बरौठ छजमल निवासी जितेन्द्र पुत्र तेजपाल ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि 14 अप्रैल से गांव के ही महेश, कपिल, रजित, अरविंद, गुलजारी, अर्जुन, रतनपाल और पवन आदि लोग रंजिश मान रहे हैं।

आरोप है कि इन लोगों ने उनकी गैरमौजूदगी में घर पर पहुंचकर उनके पिता और घर की महिलाओं के साथ मारपीट की। जितेन्द्र का कहना है कि 15 अप्रैल को जब वह और परिवार के अन्य सदस्य नौकरी पर थे और उनके बड़े भाई को अटैक आने पर अस्पताल ले जाया जा रहा था, तभी रास्ते में उक्त लोगों ने फिर से हमला कर दिया। आरोप है कि पुलिस थाने आते समय भी आरोपियों ने चाकू से हमला कर उन्हें घायल कर दिया। साथ ही घर की महिलाओं के कपड़े फाड़ने का भी आरोप लगाया गया है।वहीं दूसरे पक्ष के रतनपाल पुत्र खमानीराम ने अपनी तहरीर में बताया कि 15 अप्रैल की रात करीब 9 बजे बीरू, जितेन्द्र, हरेन्द्र, कृष्णा पुत्रगण तेजपाल, तेजपाल पुत्र लीलाधर, चन्द्रवती पत्नी तेजपाल, नीतू पत्नी जितेन्द्र, सुधा पत्नी बीरू और अंशू पत्नी कृष्णा उनके घर पर आ गए। आरोप है कि उक्त लोगों ने गाली-गलौज करते हुए ईंट-पत्थर फेंकने शुरू कर दिए और जान से मारने की धमकी दी। रतनपाल के अनुसार उस समय वह और उनका बेटा घर पर मौजूद थे। उन्होंने बताया कि उनके बेटे ने तत्काल पुलिस कंट्रोल रूम पर सूचना दी, जिस पर पुलिस मौके पर पहुंची। रतनपाल का कहना है कि पुलिस के सामने भी आरोपी अभद्रता करते रहे। पुलिसकर्मियों ने उन्हें थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने की सलाह दी। उन्होंने यह भी बताया कि झगड़े के दौरान उनके पैर में चोट आई है, जिसे मोहल्ले के कई लोगों ने देखा है।कोतवाल हेमंत मावी ने बताया कि दोनों पक्षों की ओर से मिली तहरीरों के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।