महिला समेत बच्ची के साथ की मारपीट

महिला समेत बच्ची के साथ की मारपीट

संक्षेप:

Aligarh News - प्यावली गांव में कुसमादेवी ने बताया कि उनके पड़ोसी ने उनकी बेटी को गाली दी। जब उन्होंने विरोध किया, तो पड़ोसी ने उन्हें और उनकी बेटी को खुरपी से बुरी तरह मारा। कुसमादेवी ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई...

Sep 16, 2025 02:15 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, अलीगढ़
share

दादों। थाना पालीमुकीमपुर क्षेत्र के गांव प्यावली निवासी कुसमादेवी पत्नी महीपालसिंह ने बताया। सोमवार को सुबह 7:00 मेरे घर के पड़ोसी चंद्रपालसिंह अपनी पत्नी के साथ अपनी छत पर खुरपी से घास काट रहे थे। उनकी छत के नीचे खेल रही मेरी बेटी को गाली गलौज करने लगे। विरोध करने पर मुझे व बेटी के साथ बुरी तरह खुरपी से मारपीट करना शुरू कर दिया। पीड़ित ने उक्त दोनों लोगों के खिलाफ थाना पाली मुकीमपुर में तहरीर दीं। पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इलाज के लिए बिजौली भेजा हैं।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।