युवक से मारपीट-हमला, फायरिंग का आरोप

हिन्दुस्तान, अलीगढ़
Follow us on Google News
share

महुआखेड़ा थाना क्षेत्र के बौनेर तिराहे पर कार श्रंगार की दुकान पर युवक पर हुए हमले में सात नामजद और दो-तीन अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। हमलावरों ने लाठी-डंडों से पीड़ित की पिटाई की और तमंचे से फायरिंग की। घटना पुरानी रंजिश से जुड़ी बताई जा रही है।

युवक से मारपीट-हमला, फायरिंग का आरोप

महुआखेड़ा थाना क्षेत्र के बौनेर तिराहे के पास हुई घटना, पुलिस कर रही जांच सात नामजद व दो-तीन अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज, सीसीटीवी खंगालेमहुआखेड़ा थाना क्षेत्र के बौनेर के पास कार श्रंगार की दुकान पर खड़े युवक से हमलावरों ने मारपीट कर दी। तमंचे से फायरिंग करने का आरोप भी लगाया है। घटना के पीछे पुरानी रंजिश बताई जा रही है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने सात नामजद समेत दो-तीन अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।गांव निजामतपुर बोरना निवासी वीरेन्द्र बौनेर के पास कार श्रंगार की दुकान पर खड़ा था। आरोप है कि तभी सात-आठ युवक गाली गलौज करते हुए आ गए।

हमलावरों ने लाठी डंडे से प्रहार कर दिया। इसी बीच एक युवक ने तमंचे से गोली चला दी। मगर गोली किसी को लगी नहीं। शोर शराबा सुनकर आसपास के दुकानदार आ गए। स्थानीय लोगों ने बमुश्किल उसे बचाया। वारदात के बाद आरोपी धमकी देते हुए भाग गए। वारदात के पीछे पुरानी रंजिश निकलकर आ रही है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी अर्जुन, गोलू, दीपक, रवि दिवाकर, सत्यप्रकाश, रवेन्द्र, अन्कुल समेत दो तीन अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।