इमलानी के स्कूल में शिक्षिकाओं के साथ की मारपीट
हरदुआगंज के इमलानी प्राथमिक विद्यालय में वैक्सीन को लेकर शिक्षिकाओं के साथ एक युवक और उसके परिवार ने मारपीट की। 30 अप्रैल को बच्चों को वैक्सीन लगाई गई थी, जिसके बाद आरोपी ने शिक्षिकाओं पर हमला किया और उन्हें गालियाँ दीं। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और कड़ी कार्रवाई की मांग की गई है।

हरदुआगंज। ब्लॉक धनीपुर के इमलानी स्थित एक प्राथमिक विद्यालय में गांव के ही एक नामजद ने बच्चों को लगी वैक्सीन को लेकर शिक्षिकाओं के साथ मारपीट कर दी। पीड़िता की तहरीर पर शिक्षिका का मेडीकल परीक्षण करा दिया है। शिक्षिका द्वारा बताया गया कि 30 अप्रैल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हरदुआगंज की टीम द्वारा बच्चों को होने वाली बीमारियों की रोकथाम के लिए वैक्सीन लगाई गई थी। इसी बात को लेकर गांव का ही एक युवक व उसके घर के 10-20 अन्य सदस्य स्कूल में आये और आते ही सभी शिक्षिकाओं को गंदी गंदी गालियां देने लगे तथा उन्हें सरकारी कार्य करने नहीं दिया गया।
शिक्षिका द्वारा 112 नं. पर कॉल करने पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच गई। पुलिस मौजूदगी में नामजद आरोपी व उसके परिवार के लोगों ने शिक्षिकाओं पर हमला बोल दिया और मारपीट शुरू कर दी तथा आरोप है कि शिक्षिकाओं के साथ छेड़छाड़ भी की। उनके मोबाइल जबरछस्ती छीनकर फैंक दिये। आरोपी व उसके परिवार ने जान से मारने की धमकी दी तथा नौकरी खा जाने की धमकी भी दी। आरोप लगाया कि सरकार सरकारी वैक्सीन लगाकर बच्चों को नुकसान पहंुचाना चाहती है। शिक्षिकाओं ने रिपोर्ट दर्ज कर कड़ी कार्यवाही की मांग की है। प्रभारी निरीक्षक हरिभान सिंह राठौड़ ने बताया कि मामले में मुकदमा पंजीकृत किया जा रहा है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


