दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट व पथराव
Aligarh News - पथराव व मारपीट की घटना में दोनों पक्षों से छह लोग हुए घायल,दोनों पक्षों ने थाने में दी तहरीर

दादों, संवाददाता। थाना क्षेत्र के गांव दरी अलावलपुर निवासी वर्तमान प्रधान राजकुमार पुत्र प्रेमपाल सिंह व दूसरे पक्ष के झब्बू सिंह पुत्र अतर सिंह के बीच खड़ंजा निर्माण के दौरान जमकर मारपीट व पथराव हुआ। इस दौरान दोनों पक्षों से तीन-तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इलाज के लिए छर्रा भेजा, जहां घायलों का इलाज चल रहा है। क्षेत्र के गांव दरी अलावलपुर निवासी प्रथम पक्ष के झब्बू सिंह पुत्र अतर सिंह ने बताया मेरे खेत के नक्शे कोई सरकारी चकरोट नहीं है गांव का वर्तमान प्रधान राजकुमार के द्वारा दबंगई पूर्वक मेरे खेत में जबरन इंटरलॉक खड़ंजे का निर्माण कार्य कराया जा रहा था।
जिसका विरोध करने पर मुझे और मेरी पत्नी मंजू देवी व मेरे बेटे अर्जुन कुमार के साथ उक्त लोगों के द्वारा बुरी तरह से लाठी डंडों और फावडे से पथराव करते हुए मारपीट कर दी, जिसमें हम तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए साथ ही मारपीट के दौरान मेरी पत्नी के साथ अश्लील हरकत करने का प्रयास किया। गांव का प्रधान दबंग व्यक्ति होने के नाते आए दिन हमारे साथ जबरन मारपीट करता रहता है।दूसरे पक्ष के वर्तमान प्रधान राजकुमार यादव ने बताया गांव के ही झब्बू सिंह पुत्र अतर सिंह के खेत से जा रहे रास्ते का इंटरलॉकिंग कार्य कराया जा रहा था। तभी जब्बू सिंह पुत्र अतर सिंह पक्ष के करीब 10 लोगों से अधिक लोगों ने अचानक वहां जाकर मेरे भाई संत कुमार व गांव के ही नरेंद्र पुत्र राजवीर व पुष्पेंद्र पुत्र जगदीश सहित मारपीट व पथराव करने लगे। जिसमें मेरा भाई संत कुमार नरेंद्र पुष्पेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया, बीच बचाव के दौरान मेरी एक सोने की जंजीर उक्त लोग छीन ले गए। दोनों पक्षों ने अपने-अपने आरोपो में थाना दादों में तहरीर दी है। घायलों का इलाज थाना पुलिस के द्वारा कराया जा रहा है, पुलिस मामले की जांच कर रही है, जांच के बाद कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।प्रधान पति समेत परिवारीजन से मारपीट, मुकदमा दर्जगभाना, संवाददाता। थाना क्षेत्र के गांव साँगौर में चकरोट की पैमाइश को लेकर हुए विवाद के मामले में एक माह बाद राज्यमंत्री के हस्तक्षेप पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोप था कि ग्राम प्रधान के घर में घुसकर मारपीट और छेड़छाड़ कर दी। ग्राम प्रधान पति के साथ भी मारपीट की गई थी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।गांव साँगौर निवासी गुलवेन्द्र कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 6 मार्च को दोपहर करीब 12 बजे नायब तहसीलदार और लेखपाल द्वारा चकरोट की पैमाइश की जा रही थी। इसी दौरान गांव के ही कुछ लोगों ने गाली-गलौज करते हुए चकरोट डालने से मना किया और विवाद हो गया। पीड़ित के अनुसार शाम करीब 7 बजे भूरा सिंह और उसके साथी उनके घर पहुंचे और गुलवेन्द्र कुमार को जान से मारने की धमकी देने लगे। इस दौरान घर में मौजूद उनकी पत्नी कुसुमा देवी प्रधान ने विरोध किया तो आरोपियों ने घर में घुसकर उनके साथ मारपीट की और छेड़छाड़ भी की, जिससे उन्हें चोटें आईं।गुलवेन्द्र कुमार का कहना है कि जब वह खेत से वापस आए और आरोपियों से पूछताछ की तो उन्होंने डंडों से हमला कर दिया, कपड़े फाड़ दिए और जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए थे। जिसके बाद पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज नहीं हुआ था। जिसके बाद उन्होंने राज्यमंत्री ठा. रघुराज सिंह से न्याय की गुहार लगाई थी। राज्यमंत्री ने एसएसपी को मामले में कार्रवाई के लिए लिखित रूप से कहा था, उनके हस्तक्षेप पर रविवार को थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


