ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश अलीगढ़विमलेश वर्मा बनीं जिलाध्यक्ष व मधूलिका राघव महानगर अध्यक्ष

विमलेश वर्मा बनीं जिलाध्यक्ष व मधूलिका राघव महानगर अध्यक्ष

भारतीय जनता पार्टी ने महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष व महानगर अध्यक्ष पद में फेर बदल किया है। विमलेश वर्मा को भाजपा महिला मोर्चा अलीगढ़ का जिलाध्यक्ष व मधूलिका राघव को भाजपा महिला मोर्चा महानगर का अध्यक्ष...

विमलेश वर्मा बनीं जिलाध्यक्ष व मधूलिका राघव महानगर अध्यक्ष
हिन्दुस्तान टीम,अलीगढ़Mon, 30 Jul 2018 01:38 AM
ऐप पर पढ़ें

भारतीय जनता पार्टी ने महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष व महानगर अध्यक्ष पद में फेर बदल किया है। विमलेश वर्मा को भाजपा महिला मोर्चा अलीगढ़ का जिलाध्यक्ष व मधूलिका राघव को भाजपा महिला मोर्चा महानगर का अध्यक्ष बनाया गया है। भाजप प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा दर्शना सिंह ने ब्रेज क्षेत्र के कई जिलों की महिला अध्यक्षों की सूची जारी की है। एक दिन पहले ही कई जिलों के जिलाध्यक्ष भी बदले गए थे।

भाजपा महिला मोर्चा अलीगढ़ की जिलाध्यक्ष बनाई गईं विमलेश वर्मा ने कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी दी है उसको जिम्मेदारी के साथ निभाएंगी। पार्टी की नीतियों का प्रचार करेंगे और संगठन में अधिक से अधिक महिलाओं को जोड़ने का काम करेंगी। महानगर अध्यक्ष बनी मधूलिका राघव ने कहा कि भाजपा शासन में ही महिलाएं सुरक्षित हैं। भाजपा सरकार ने गरीब महिलाओं को उज्वला योजना चलाई और उसके बाद गांवों में शौचालय का निर्माण कराकर बहू बेटियों अच्छा तोहफा दिया है। पार्टी व संगठन के प्रति महिलाओं का विश्वास लौटा है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें