Hindi NewsUttar-pradesh NewsAligarh NewsVillagers Protest for Repair of Broken Electric Poles and Roads in Godha
गोधा में टूटे विद्युत पोल, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

गोधा में टूटे विद्युत पोल, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

संक्षेप: Aligarh News - गोधा के सीखरना गांव में 6 महीने पहले गिरे विद्युत पोलों की मरम्मत न होने से ग्रामीणों में नाराजगी है। ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर विभाग से पोलों की मरम्मत की मांग की। वहीं, जलालपुर जाने वाले रास्ते की जर्जर स्थिति पर भी ग्रामीणों ने विरोध जताया। पीडब्ल्यूडी ने आश्वासन दिया कि कार्य फिर से शुरू किया जाएगा।

Fri, 14 Nov 2025 01:15 AMNewswrap हिन्दुस्तान, अलीगढ़
share Share
Follow Us on

गोधा में टूटे विद्युत पोल, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन गोधा। कस्बा क्षेत्र के सीखरना गांव में बिजली विभाग की लापरवाही का मामला सामने आया है। 6 महा पूर्व गिरे बिजली के पोलों का अभी तक मरम्मत नहीं हुआ। ग्रामीणों के कई बार शिकायत करने के बाद भी कोई ध्यान नहीं । नाराज ग्रामीणों ने गांव के सार्वजनिक स्थान पर प्रदर्शन करते हुए बिजली के पोलों की मरम्मत कराने की मांग की गांव के वीरपाल, दुधपाल, योगेंद्र, रामवीर, गोविंद, महिपाल, केशीन, चंद्रभान ने बताया कि 6 महीने पहले रात्रि में अज्ञात वाहन ने बिजली के पोल तोड़ दिए थे। इसकी सूचना स्थानीय गोधा फीडर के अवर अभियंता और एसडीओ को दी गई, लेकिन आज तक टूटे बिजली के पोल नहीं बदले गए।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

बिजली का पोल तारों के सहारे टिका हुआ है, जो हवा में है। इससे डर से लोग रास्ता बदल कर निकल रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि 6 महीने से गांव के लोग डर के साथ जीवन यापन कर रहे हैं, लेकिन विभाग समस्या दूर करने के लिए कदम नहीं उठा रहा है। इससे बच्चों के लिये सबसे ज्यादा खतरा बना हुआ है। सभी ने समस्या दूर नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। जर्जर मार्ग के शीघ्र बनाए जाने की मांग पिसावा। कस्बा के गांव जलालपुर जाने वाले रास्ते की हालत काफी जर्जर होने के चलते ग्रामीणों में काफी रोष व्याप्त है। ग्रामीणों ने पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों के खिलाफ प्रदर्शन कर रास्ते के शीघ्र दुरुस्त किए जाने की मांग की गई है। राजकुमार सिंह, प्यारे सिंह, लाला राठी, उमेश सिंह, रिंकू तोमर, प्रवेश राठी, सतीश कुमार, देवी सिंह, कुंवर सेन, कर्मवीर सिंह, तारा सिंह आदि का कहना है कि डेढ़ वर्ष पहले पोस्तीका जलालपुर मार्ग का नवीनीकरण कार्य हुआ था। उसके बाद दो - तीन माह में ही सड़क उखड़ गई। पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों ने छह माह बाद पुनः रास्ता बनवाने का आश्वासन ग्रामीणों को दिया। अब रास्ते पर गड्ढा मुक्ति कार्यक्रम के तहत गड्ढे भरने का कार्य किया जा रहा है। गड्ढे भरने के साथ ही उखड़ने चालू हो गए हैं। रास्ता गुणवत्तापूर्ण न बनने के चलते उखड़ जाता है। जिससे ग्रामीणों में भारी रोष व्याप्त है। पीडब्ल्यूडी के जेई सर्वेश यादव ने बताया कि ग्रामीणों के रोष के चलते काम बंद हो गया था, मामले से एई को अवगत करा दिया गया है, अब पुनः कार्य को शुरू कराया जाएगा।