Hindi NewsUttar-pradesh NewsAligarh NewsVijay Singh Tevatia Wins Kol Tehsil Revenue Bar Association Election

विजय सिंह तेवतिया राजस्व बार एसोसिएशन के अध्यक्ष निर्वाचित

Aligarh News - कोल तहसील के राजस्व बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव में विजय सिंह तेवतिया ने ओमप्रकाश शर्मा को 75 वोटों से हराकर अध्यक्ष पद पर जीत हासिल की। मतदान शनिवार को हुआ, जिसमें 262 अधिवक्ताओं ने भाग लिया। नए...

Newswrap हिन्दुस्तान, अलीगढ़Sat, 28 Dec 2024 09:42 PM
share Share
Follow Us on

फोटो.. -कोल तहसील के राजस्व बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव का मतदान के बाद आया परिणाम

-अध्यक्ष पद के उम्मीदवार विजय सिंह तेवतिया ने ओमप्रकाश शर्मा को हराकर दर्ज की जीत

अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता

तहसील राजस्व बार एसोसिएशन की कार्यकारिणी के चुनाव में विजय सिंह तेवतिया अध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं। अध्यक्ष पद के उम्मीदवार ओमप्रकाश शर्मा को 75 वोटों से पराजित किया। शनिवार को अधिवक्ताओं ने मतदान किया और वहीं मतगणना के बाद नतीजे घोषित किए गए। विजेता पदाधिकारियों ने तहसील कोल में जमकर जश्न मनाया।

कोल के तहसील राजस्व बार एसोसिएशन का वार्षिक चुनाव शनिवार को संपन्न हो गया है। विजय सिंह तेवतिया अध्यक्ष, उपाध्यक्ष पद पर अनुज कुमार राघव व महासचिव पद पर महेंद्र प्रताप सिंह धाकड़े निर्वाचित हुए हैं। निर्वाचन अधिकारी ओपी सिंह ने बताया कि शनिवार को सुबह दस बजे से सबसे पहले मतदान की शुरुआत हुई। कुल 263 लोगों को मतदान करना था, लेकिन शाम चार बजे तक महज 262 लोगों ने ही वोट डाले। देर शाम परिणाम की घोषणा की गई। विजय सिंह तेवतियां ने 165 प्राप्त करके 75 वोटों से प्रतिद्वंद्वी प्रत्याशी ओम प्रकाश शर्मा को हराकर जीत दर्ज की। अनुज कुमार राघव ने 133 मत प्राप्त कर उपाध्यक्ष के पद पर जीत दर्ज की। निकटतम प्रत्याशी चंद्रपाल शर्मा से सात मत अधिक मिले। महासचिव पद पर महेंद्र प्रताप सिंह धाकड़े ने जीत दर्ज की। प्रतिद्वंद्वी रामवीर सिंह को तीन वोट से हराया। कोषाध्यक्ष पद पर दीपक कुमार निर्वाचित हुए। विजेता प्रत्याशियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें