
आईआईए की वेंडर मीट प्रयास में जुटेंगे देशभर के सप्लायर व बॉयर
Aligarh News - नुमाइश में 27 फरवरी से एक मार्च तक वेंडर मीट का आयोजन होगा, बिल्डर हार्डवेयर एवं इससे जुड़े सप्लायर इसमें होंगे शामिल
अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। इंडियन इंडस्ट्री एसोसिएशन की ओर से नुमाइश मैदान के उद्योग मंडप में वेंडर मीट प्रयास का आयोजन किया जाएगा। जिसमें दिल्ली, एनसीआर समेत देश के कई राज्यों के सप्लायर व बॉयर शामिल होंगे। मंगलवार को तालानगरी स्थित प्रिसिजन ओवरसीज पर आईआईए के पदाधिकारियों ने प्रेस कांफ्रेंस में वेंडर मीट को लेकर जानकारी दी। आईआईए के पदाधिकारियों ने प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि अलीगढ़ के उद्योग को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए ऐतिहासिक पहल की जा रही है। जिसमें डीएम अलीगढ़ संजीव रंजन का अहम योगदान रहेगा। वेंडर मीट “प्रयास”’ आयोजन 27 फरवरी से 1 मार्च 2026 तक नुमाइश ग्राउंड के उद्योग मंडप में होगी।
वेंडर मीट अलीगढ़ के बिल्डर हार्डवेयर एवं इससे जुड़े उद्योगों की रीढ़ साबित होने वाले वेंडर्स एवं सप्लायर्स के लिए है। इसमें कच्चा माल, मशीनरी, फिनिशिंग मटेरियल, केमिकल्स, पैकेजिंग, ट्रांसपोर्ट, कूरियर, लॉजिस्टिक्स, मैनपावर, कंप्यूटर व सॉफ्टवेयर, डीजी सेट, सोलर पावर, लेज़र कटिंग/मार्किंग, इंफ्रास्ट्रक्चर , बैंकिंग, इन्सुरेंस , टेस्टिंग लैब्स , कैलिब्रेशन और इंस्ट्रूमेंट सप्लायर सेफ्टी इक्विपमेंट एवं अन्य सभी सप्लाई-चेन से जुड़े सहयोगी भाग लेंगे। प्रदर्शनी में अलीगढ़ एवं अन्य शहरों के प्रमुख उद्योगपति विजिटर के रूप में शामिल होंगे। अभी तक हार्डवेयर निर्माता व कच्चे माल की सप्लाई करने वाले सीमित हैं। इससे सप्लायर व बॉयर के बीच कारोबार का विस्तार नहीं हो पाता है। इस नए प्रयास से सप्लायर को नए बायर मिलेंगे और बॉयर को नए सप्लायर मिलेंगे। इससे कारोबार को नई ऊंचाई मिलेगी। इस मौके पर आईआईए के अलोक झा, शलभ जिंदल, मनीष बंसल, उमंग मोंगा, मोहित गुप्ता, आदित्य बजाज, अतुल अग्रवाल, मुकेश जिंदल, मनोज अग्रवाल, राम बंसल मौजूद रहे। अलीगढ़ में पहला आयोजन होगा •उद्योगों को बेहतर वेंडर्स एवं सप्लायर्स मिलेंगे •वेंडर्स को नए ग्राहक एवं व्यापक अवसर प्राप्त होंगे आईआईए का उद्देश्य ‘प्रयास’ को हर वर्ष आयोजित करना मड इन अलीगढ़ ब्रांड को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाना

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




