वार्ष्णेय महाराजा की टीम आठ विकेट से जीती

Newswrap हिन्दुस्तान, अलीगढ़
share

Aligarh News - अलीगढ़ । वरिष्ठ संवाददाता श्री वार्ष्णेय पहल द्वारा आयोजित स्व. शशांक वार्ष्णेय की स्मृति में

वार्ष्णेय महाराजा की टीम आठ विकेट से जीती

अलीगढ़ । वरिष्ठ संवाददाता श्री वार्ष्णेय पहल द्वारा आयोजित स्व. शशांक वार्ष्णेय की स्मृति में क्रिकेट टूर्नामेंट का नौवां मैच वार्ष्णेय कैपिटल और वार्ष्णेय महाराजा के बीच डीएस कॉलेज के मैदान पर खेला गया। जिसमें वार्ष्णेय महाराजा की टीम ने आठ विकेट से जीत दर्ज की।प्रभारी विष्णु कुमार बंटी, संगठन अध्यक्ष अतुल राजा ने बताया कि मैच का शुभारंभ मुख्य अतिथि गौरव वार्ष्णेय, प्रमोद जलाली, यतेंद्र वार्ष्णेय बिट्टू ने खिलाड़ियों से परिचय लेकर किया। वार्ष्णेय कैपिटल ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 12 ओवर में चार विकेट खोकर 149 रनों का लक्ष्य दिया। जिसमें शोहित वार्ष्णेय 59 रन, चित्रांश गुप्ता 31 रनों का योगदान दिया।

महाराजा की ओर से यश और मोहित ने 1-1 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी महाराजा की टीम ने दो विकेट के नुकसान पर जीत हासिल कर ली। 69 रनों की पारी खेलने वाले योगेश गंगा को मैन ऑफ़ द मैच पुरस्कार से नवाजा गया। मैच में कमेंट्री, सुमित एडमिन, स्कोरिंग तरुण वार्ष्णेय, मुनिल वार्ष्णेय ने की। इस दौरान चेयरमैन अमित गुप्ता, महामंत्री गौरव, अमित गुप्ता, गौरव, अमित, सुमित गुप्ता एडमिन, अंकुर आनंद, तरुण सैमसंग, नीरज वार्ष्णेय, मुनिल वार्ष्णेय, सोनू एडाप्टर, प्रतीक टप्पल, विशाल वार्ष्णेय निक्की वार्ष्णेय, यतेंद्र वार्ष्णेय, अर्जुन वार्ष्णेय, अंकुश राजा, गौरव सम्राट आदि मौजूद रहे।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।