जवां में वाहन की टक्कर से सिपाही की हुई मौत
Aligarh News - जवां क्षेत्र में एक पुलिस सिपाही की सड़क हादसे में मौत हो गई। राजेश शर्मा, जो छुट्टी पर अपने गांव आया था, ड्यूटी पर लौटते समय एक अज्ञात वाहन की टक्कर का शिकार हुआ। इस हादसे ने उसके परिवार में दुख का माहौल बना दिया है। राजेश की उम्र लगभग 50 वर्ष थी।

जवां, संवाददाता। थाना जवां क्षेत्र में उत्तर प्रदेश पुलिस में कार्यरत सिपाही की सड़क हादसे में मौत हो गई। पहासू -उत्तर प्रदेश पुलिस के सिपाही की सड़क हादसे में मौत से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। पहासू क्षेत्र के गांव नगला घनश्याम निवासी राजेश शर्मा पुत्र धर्मवीर शर्मा दो दिन की छुट्टी लेकर अपने गांव आया था ड्यूटी पर लौटते समय शनिवार को अलीगढ़ के जवां कस्बा के बाईपास स्थित राघव फ़ार्म हाउस के निकट उसकी बाइक में पीछे से तेज गति से आ रहे अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में सिपाही की मौके पर मौत हो गई।
राजेश 2003 में पीएसी में भर्ती हुआ था बाद में उसकी नियुक्ति यूपी पुलिस में हो गई। हादसे की सूचना पर परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है मृतक राजेश की उम्र करीब 50 वर्ष थी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



