Hindi NewsUttar-pradesh NewsAligarh NewsUttar Pradesh NCC Battalion Hosts 10-Day Parasailing Adventure Camp
एनसीसी कैडेट्स ने पैरासेलिंग से दिया वंदे मातरम् का संदेश

एनसीसी कैडेट्स ने पैरासेलिंग से दिया वंदे मातरम् का संदेश

संक्षेप: Aligarh News - 1 यूपी एनसीसी बटालियन का 10 दिवसीय कैंप का किया आगाज, मथुरा, फतेहपुर, खुर्जा, अलीगढ़ के 600 से अधिक एनसीसी कैडेट शामिल

Fri, 14 Nov 2025 01:11 AMNewswrap हिन्दुस्तान, अलीगढ़
share Share
Follow Us on

अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। 1 यूपी एनसीसी बटालियन द्वारा गुरुवार को तालानगरी स्थित मैदान में 10 दिवसीय पैरासेलिंग एडवेंचर कैंप का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें अलीगढ़, खुर्जा, फतेहपुर और मथुरा के 600 से अधिक कैडेट्स ने जोश और जज्बा दिखाया। गुरुवार को कैडेट्स ने पैरासेलिंग कर 500 मीटर की ऊंचाई वंदे मातरम् के इकबाल को बुलंद किया। ब्रिगेडियर राजेश गुप्ता कमांडर, ग्रुप मुख्यालय अलीगढ़ के मार्गदर्शन में 1 यूपी इंजीनियर कंपनी द्वारा अलीगढ़ में 10 दिवसीय जीप पैरासेलिंग कैंप का आयोजन किया जा रहा है। गुरुवार को कैडेट्स ने वंदे मातरम् की राष्ट्रीय के गीत के 150 वर्ष पूरे होने पर जश्न मनाया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

कैडेट्स ने 500 मीटर की ऊंचाई पर पैरासेलिंग कर वंदे मातरम् का संदेश दिया। कैंप में 600 एनसीसी कैडेट्स बालक और बालिकाओं ने मथुरा, फ़तेहगढ़, खुर्जा, अलीगढ़ आदि क्षेत्रों से पैरासेलिंग एडवेंचर में प्रतिभाग कर रहे हैं। गुरुवार को अलीगढ़ और हाथरस से आए 60 कैडेट्स ने इस गतिविधि में भाग लिया। कैडेट्स की सुरक्षा और संरक्षा पर विशेष ध्यान दिया गया। 1 यूपी एनसीसी बटालियन के कमांडेंट ऑफिसर देवेंद्र धंढवाल ने बतयाा कि पैरासेलिंग एडवेंचर में कैडेट्स ने उत्साह के साथ भाग लिया। रोमांचक गतिविधि की गई आयोजित कमांडेंट ऑफिसर देवेंद्र धंढवाल ने बताया कि रोमांचक गतिविधियां युवाओं में साहसिक भावना, खेल भावना और प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करती हैं। यह गुण नेतृत्व क्षमता और कैडेट्स के व्यक्तित्व को निखारने में सहायक होते हैं। राष्ट्र निर्माण की प्रक्रिया में ये सभी गुण युवाओं के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। प्रतिभागियों को अनुभव प्रदान करने के साथ-साथ, ऐसी गतिविधियां अन्य युवाओं को भी प्रेरित और उत्साहित करती हैं कि वह भी इस दिशा में आगे बढ़ें।