Hindi NewsUttar-pradesh NewsAligarh NewsUttar Pradesh Kabaddi League Season 2 Kicks Off on December 24 with New Teams
24 दिसंबर से होगी उत्तर प्रदेश कबड्डी लीग

24 दिसंबर से होगी उत्तर प्रदेश कबड्डी लीग

संक्षेप: Aligarh News - - लीग के फाउंडर संभव ने अलीगढ़ से तारीख का किया ऐलान, 24 दिसंबर से 10 जनवरी तक चलेगी उत्तर प्रदेश कबड्डी लीग

Sun, 16 Nov 2025 01:15 AMNewswrap हिन्दुस्तान, अलीगढ़
share Share
Follow Us on

अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। उत्तर प्रदेश कबड्डी लीग सीजन दो 24 दिसंबर से शुरू होने जा रही है। कबड्डी लीग की तारीख की घोषणा लीग के फाउंडर संभव जैन ने शनिवार को शेखर सराफ मेमोरियल अस्पताल से की। लीग 24 दिसंबर से शुरू होकर 10 दिसंबर तक चलेगी। उत्तर प्रदेश कबड्डी लीग सीजन दो के मुकाबले 24 दिसंबर से शुरू हो जाएंगे। लीग का उद्घाटन 24 दिसंबर को आईपीएल के तर्ज पर ही नोएडा इंडोर स्टेडियम में किया जाएगा। उसके बाद से लीग मुकाबले शुरू हो जाएंगे। शनिवार को लीग की तारीख की घोषणा लीग के फाउंडर संभव जैन ने अलीगढ़ टाइगर्स टीम मालिक इंजी. सुमित सराफ, टीम के मेंटोर संजय माहेश्वरी की मौजूदगी में शेखर सराफ मेमोरियल अस्पताल के कॉन्फ्रेंस हॉल से की।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

उन्होंने बताया कि बताया कि कबड्डी को ओलंपिक तक ले जाना ही हमारा उद्देश्य है। इस लीग का प्रसारण जी-चैनल के साथ अन्य विदेशी चैनलों पर किया जाएगा। जिसका प्रसारण वैश्विक स्तर पर होगा। अलीगढ़ इंडोर स्टेडियम में होगा अगला सीजन संभव जैन ने बताया कि अलीगढ़ विश्व स्तर का इंडोर स्टेडियम बनने जा रहा है। एक साल के अंदर यह स्टेडियम बन गया तो कबड्डी का तीसरा सीजन अलीगढ़ में ही कराया जाएगा। इंजी. सुमित सराफ ने बताया कि वह जल्द ही स्पोर्ट्स सिटी में ऐसा इंडोर स्टेडियम बनाने जा रहे हैं। जो ओलंपिक और विश्व मानकों को पूरा करता है। इंडोर स्टेडियम के अलावा स्पोर्ट्स सिटी में सभी खेलों के लिए आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी। मिट्टी में खेलने वाले खिलाड़ियों को मैट आदि पर अभ्यास करने को मौका मिलेगा। खिलाड़ियों पर रहेगी एंटी करप्शन की नजर लीग में अक्सर खिलाड़ियों पर कई प्रकार के आरोप लगते रहे हैं। ऐसे खिलाड़ियों और टीम पर एंटी करप्शन टीम द्वारा कड़ी नजर रखी जाएगी। ऐसी गतिविधि में कोई खिलाड़ी पाया जाता है तो उसे हमेशा के लिए बैन करने की कार्रवाई की जाएगी। वहीं लीग शुरू होने से पहले सभी खिलाड़ियों का डोपिंग टेस्ट अनिवार्य रूप से कराया जाएगा। इसके अलावा खिलाड़ियों को जागरूक करने के लिए एजुकेट सेमीनार भी आयोजित की जाएगी। अलीगढ टाइगर्स की टीम में होंगे यह खिलाड़ी अलीगढ़ की टीम में विनय तेवतिया कप्तान (बागपत), अनुज कुमार (बागपत), प्रिंस शर्मा (बागपत), कुणाल भाटी (गौतम बुद्ध नगर), अनिरुद्ध (वाराणसी), उदय पटेल (वाराणसी), रजत पवार (मुजफ्फरनगर), अक्षय राठी (मुजफ्फरनगर), वासू (मुजफ्फरनगर), मनीष कुमार (बुलंदशहर), अनस खान (अलीगढ़), विपिन कुमार (अलीगढ़), प्रवीण चौधरी (अलीगढ़), मयंक सिंह (अलीगढ़) शामिल हैं। अलीगढ़ समेत चार नई टीमें उत्तर प्रदेश कबड्डी लीग (यूपीकेएल) सीजन-2 में इस 12 टीमें प्रतिभाग करने जा रही हैं। इस बार चार नई टीमों में अलीगढ़ टाइगर्स, कानपुर वारियर्स, पूर्वांचल पैंथर और गजब गाजियाबाद को शामिल किया गया है। पहले सीजन में यमुना योद्धाज, नोएडा निन्जा, काशी किंग्स, अवध रामदूत, ब्रज स्टार्स, संगम चैलेंजर्स, गंगा किंग्स ऑफ मिर्ज़ापुर, लखनऊ लायंस (पिछली चैंपियन) की टीम ने भाग लिया था। उत्तर प्रदेश कबड्डी लीग का आगाज 24 दिसंबर से होने जा रहा है। अलीगढ़ पहली बार इस लीग में शामिल हो रहा है। इसलिए तारीख की घोषणा में अलीगढ़ से की गई है। संभव जैन, फाउंडर उत्तर प्रदेश कबड्डी लीग हमारी कोशिश खिलाड़ियों को अच्छी से अच्छी सुविधा देने पर है। अलीगढ़ में एक साल के अंदर स्पोर्ट्स सिटी में विश्व स्तर का इंडोर स्टेडियम तैयार हो जाएगा। इंजी. सुमित सराफ, टीम मालिक, अलीगढ़ टाइगर्स