प्रधानों को ही प्रशासक बनाए जाने से प्रधान हुए गदगद

Newswrap हिन्दुस्तान, अलीगढ़
share

Aligarh News - अलीगढ़ में ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाए जाने के फैसले से वे खुश हैं। पंचायत चुनावों में देरी के कारण प्रधानों का कार्यकाल बढ़ाने के लिए आंदोलन चल रहा था। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनकी भावनाओं का सम्मान करते हुए कार्यकाल में विस्तार किया। सभी प्रधान सरकार का आभार प्रकट करेंगे।

प्रधानों को ही प्रशासक बनाए जाने से प्रधान हुए गदगद

अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। शासन द्वारा ग्राम प्रधानों को ही प्रशासक बनाए जाने के फैसले से प्रधान गदगद है। अखिल भारतीय प्रधान संगठन (जितेंद्र चौधरी) के प्रदेश उपाध्यक्ष अर्जुन सिंह भोलू ने कहा कि पूरे प्रदेश में समय पर पंचायत चुनाव नहीं होने के कारण प्रधानों का कार्यकाल बढ़ाने के लिए संगठन आंदोलनरत रहा है। पिछले दिनों 200 से अधिक प्रधान लखनऊ गए थे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानों की भावनाओं का सम्मान करते हुए पंचायतों का कार्यकाल विस्तार किया है ,पूरे प्रदेश के प्रधान सरकार के स्वागत का सम्मान करते है। अगले तीन दिन में अलीगढ़ में सभी भाजपा के जनप्रतिनिधियों का जिले के प्रधानों द्वारा सम्मान करके सरकार का आभार प्रकट किया जाएगा।

इस दौरान जिलाध्यक्ष पवन चौधरी, इगलास अध्यक्ष लोकेंद्र चौधरी,गोंडा अध्यक्ष पवन छोकर, धनीपुर अध्यक्ष सुनील शर्मा , मनोज दिवाकर, लोधा अध्यक्ष बनी सिंह आदि मौजूद रहे।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।