व्यापारियों ने जीएसटी में दुर्घटना बीमा बढ़ाने का मुद्दा उठाया
Aligarh News - अलीगढ में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की बैठक हुई। बैठक में व्यापारियों के लिए आग बीमा, स्वास्थ्य बीमा और दुर्घटना बीमा के मुद्दे उठाए गए। जीएसटी में देरी से भुगतान पर ब्याज दर कम करने का प्रस्ताव रखा गया। व्यापारियों ने बिजली की अव्यवस्था पर चिंता व्यक्त की।

अलीगढ। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की प्रदेश कार्यकारिणी बैठक प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद बनवारी लाल कंछल की अध्यक्षता में हुई। व्यापारी के प्रतिष्ठान में आग लग जाने पर एक करोड़ रुपये बीमा, जीएसटी में पंजीकृत व्यापारियों का स्वास्थ बीमा, दुर्घटना बीमा 10 लाख से बढ़ा कर 25 लाख कराने, जीएसटी में देरी से भुगतान पर ब्याज दर 18% से घटा कर कम करने का मुद्दा उठाया गया। प्रधान मंत्री, वित्त मंत्री एवं मुख्यमंत्री को ज्ञापन दिया जाएगा। प्रदेश में बिजली की घोर अव्यवस्था, अघोषित कटौती पर भी कारोबारियों ने चिंता व्यक्त की। प्रदेश अध्यक्ष बनवारी लाल कंछल ने कहा कि सतीश महेश्वरी प्रांतीय महामंत्री एवं अलीगढ़ महानगर अध्यक्ष ने व्यापारियों के हित में उत्कृष्ट कार्य किए गए हैं।
उनको जीएसटी की राज्य स्तरीय ग्रीवेंस रिड्रेसल कमेटी में मनोनीत किया गया है। प्रदेश अध्यक्ष समेत अन्य व्यापारियों ने स्वागत किया। घनश्याम दास जैन, श्रीकिशन गुप्ता, विनय जैन, कमल गुप्ता, वीरेंद्र वार्ष्णेय, अंशुल, दिनेश अग्रवाल मौजूद रहे।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


