सहायक आचार्य परीक्षा में 55.75 प्रतिशत अभ्यर्थी शामिल
Aligarh News - -17 परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई परीक्षा, 7,741 पंजीकृत अभ्यर्थियों में से 4,316 ने दी परीक्षा

अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) द्वारा आयोजित सहायक आचार्य (राजकीय महाविद्यालय) परीक्षा-2025 रविवार को 17 परीक्षा केंद्रों पर संपन्न हुई। परीक्षा के लिए कुल 7,741 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। इनमें से 4,316 अभ्यर्थियों ने परीक्षा में भाग लिया, जबकि 3,425 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा का कुल उपस्थिति प्रतिशत 55.75 रहा। परीक्षा सुबह से ही कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच शुरू हुई। सभी केंद्रों पर प्रवेश से पहले अभ्यर्थियों की गहन जांच की गई। केंद्रों पर सीसीटीवी निगरानी, स्टैटिक मजिस्ट्रेट और पर्यवेक्षकों की तैनाती की गई थी। उपस्थिति के आंकड़ों पर नजर डालें तो श्री टीकाराम कन्या महाविद्यालय केंद्र पर सर्वाधिक 292 अभ्यर्थी उपस्थित रहे, जबकि रघुवीर सहाय इंटर कॉलेज केंद्र पर 284 और रत्न प्रेम डीएवी बालिका इंटर कॉलेज केंद्र पर 288 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी।
वहीं कई केंद्रों पर अनुपस्थित अभ्यर्थियों की संख्या भी काफी रही। प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार जिले में कहीं से भी किसी प्रकार की गड़बड़ी या अव्यवस्था की सूचना नहीं मिली।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


