शातिरों ने यूपीआई जनरेट करके खाते से 5.13 लाख रुपये उड़ाए

Newswrap हिन्दुस्तान, अलीगढ़
share

Aligarh News - इगलास थाना क्षेत्र के व्यक्ति ने साइबर क्राइम थाने में दर्ज कराया मुकदमा, 18 अप्रैल से पांच मई तक कई बार में पांच लाख 13 हजार कराए ट्रांसफर

शातिरों ने यूपीआई जनरेट करके खाते से 5.13 लाख रुपये उड़ाए

अलीगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। शातिर हैकर्स ने यूपीआई जनरेट करके युवक के खाते से पांच लाख रुपए पार कर दिए। वह बैंक पहंुचा तो कोई संतोष जनक जबाव नहीं मिल सका। अब पीड़ित की तहरीर पर साइबर थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है। वहीं,पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। इगलास थाना क्षेत्र के गांव नगला अहिवारी निवासी दिनेश कुमार किसान हैं। उनका सैंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में खाता है। आरोप है कि यूपीआई जनरेट करके किसी शातिर ने खाते से 18 अप्रैल और पांच मई के बीच पांच लाख 13 हजार रुपए पार कर दिए। वह बैंक रुपए निकालने पहंुचे तो खाता देख दंग रह गए।

उन्होंने बैंक अधिकारियों से संपर्क किया तो कोई संतोष जनक जबाव नहीं मिल सका। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।