यूपी स्केटिंग खो-खो टीम की जर्सी का अनावरण
Aligarh News - फोर्थ नेशनल स्केटिंग खो खो चैंपियनशिप-2026 नई दिल्ली में 10 मई को होने जा रही है।

अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। फोर्थ नेशनल स्केटिंग खो खो चैंपियनशिप-2026 नई दिल्ली में 10 मई को होने जा रही है। चैंपियनशिप में प्रतिभाग करने के लिए उत्तर प्रदेश स्केटिंग खो-खो जूनियर और सीनियर टीम मंगलवार को घोषित की गई। जिसकी जर्सी का वितरण मंगलवार को किया गया। उत्तर प्रदेश स्केटिंग खो-खो संघ के प्रदेश अध्यक्ष पूर्व विधायक विवेक बंसल और विशिष्ट अतिथि जिला ओलंपिक संघ के महासचिव मजहर उल कमर ने स्केटिंग खो-खो खिलाड़ियों को जर्सी वितरण की। विवेक बंसल ने कहा उत्तर प्रदेश स्केटिंग खो-खो की टीम नेशनल चैंपियनशिप में अपना विजय का परचम लहराएगी। उत्तर प्रदेश का नाम रोशन करेगी।
विशिष्ट अतिथि मजहर उल कमर ने कहा खिलाड़ियों को हमेशा अनुशासन में रहकर टीम को जीत की ओर अग्रेषित रहना चाहिए। क्योंकि एक खिलाड़ी की कमी से पूरी टीम प्रभावित होती है। महासचिव प्रदीप रावत ने बताया 10 मई को टीम श्री फोर्ट स्पोर्ट्स कंपलेक्स साउथ दिल्ली में प्रतिभाग करने जा रही है। सीनयर टीम के कप्तान मास्टर मुस्तफा खान और जूनियर टीम के कप्तान चिराग कुमार होंगे। इसके अलावा उप कप्तान हिमांशु धनगर, सदस्य हर्ष अग्रवाल, नूपुर शर्मा, जैस्मिन शर्मा, विकल्प महेश्वरी, दिव्यांश कुमार, अवनीत कुमार, कुनाल चौहान, सक्षम वार्ष्णेय, वंश भारद्वाज, जूनियर टीम में उप कप्तान जयंत शर्मा, प्रियांन, प्रणव सिंह, प्रियांशु अग्रवाल, राजवीर, आरव गुप्ता, अस्मित कालरा, भव्य कौशिक, मिहर अग्रवाल, प्रत्युषा जेएस चौहान, स्कंद प्रताप सिंह, धुव्र अत्रि, आरुष अग्रवाल शामिल हैं। इस अवसर पर जिला सचिव डॉ. नीलम पाराशर, रिंकू दिक्षित, वंशिका चौहान, अंशु कालरा, अंजना शर्मा, कैलाश बघेल, राशिद खान, प्रवीन महेश्वरी आदि मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


