Aligarh News: अलीगढ़ की रसोइया दीदी सुदेश देवी व पिंकी देवी को मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित
Aligarh News: अलीगढ़ में रसोईया दीदी सुदेश देवी और पिंकी देवी को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा सम्मानित किया गया। पीएम पोषण योजना के तहत उनकी सराहना की गई। सीएम ने रसोइयों का मानदेय 2000 से 3000 रुपये, मेडिकल सहायता, और अन्य सुविधाओं की घोषणाएं की। बेसिक शिक्षा मंत्री ने बच्चों के लिए भोजन तैयार करने की जानकारी दी।

Aligarh News: अलीगढ़। वरिष्ठ संवाददाता। जिले में कार्यरत रसोईया दीदी सुदेश देवी और पिंकी देवी के लिए रविवार का दिन खास रहा। लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हाथों सम्मान पाकर दोनों महिलाएं गदगद हो गईं। मौका था पीएम पोषण योजना के तहत लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित मिड-डे मील रसोइया सम्मान समारोह एवं कैशलेस चिकित्सा कार्ड वितरण कार्यक्रम का। इस कार्यक्रम का कल्याण सिंह हैबिटेट सेंटर में सजीव प्रसारण किया गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश के मिड-डे मील रसोइयों के सम्मान और उनके सामाजिक एवं स्वास्थ्य सुरक्षा के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को रेखांकित करते हुए चार महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। उन्होंने रसोइयों का मानदेय 2 हजार रुपये से बढ़ाकर 3 हजार रुपये प्रतिमाह करने, दुर्घटना की स्थिति में 2 लाख रुपये की तत्काल सहायता, 5 लाख रुपये तक कैशलेस चिकित्सा सुविधा और साड़ी के लिए दी जाने वाली धनराशि को 500 रुपये से बढ़ाकर 1 हजार रुपये करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि कैशलेस चिकित्सा सुविधा के अंतर्गत रसोइये निर्धारित इंपैनल्ड अस्पतालों में उपचार करा सकेंगे。
कार्यक्रम की जानकारी
कार्यक्रम में बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह ने बताया कि province के विद्यालयों में प्रतिदिन लगभग एक करोड़ 46 लाख बच्चों के लिए भोजन तैयार किया जाता है। उन्होंने रसोइयों के मानदेय में एक हजार रुपये की वृद्धि को महत्वपूर्ण एवं सराहनीय पहल बताते हुए कहा कि प्रदेश सरकार बच्चों की शिक्षा, पोषण और स्वास्थ्य के साथ-साथ विद्यालयी व्यवस्था से जुड़े कार्मिकों के हितों पर भी विशेष ध्यान दे रही है।
जिले में रसोइये और छात्र
बीएसए आलोक कुमार सिंह ने बताया कि जिले में 2262 विद्यालय मध्यान्ह योजना से आच्छादित हैं। इनमें 4788 रसोइयों द्वारा 2 लाख 21000 से अधिक विद्यार्थियों के लिए प्रतिदिन भोजन तैयार किया जाता है। उन्होंने बताया कि जिले से लखनऊ गई रसोईया दीदी सुदेश देवी और पिंकी देवी को मुख्यमंत्री जी द्वारा कार्यक्रम में सम्मानित भी किया गया है। इस दौरान एमएलसी ऋषिपाल सिंह, डॉ. मानवेंद्र प्रताप सिंह, विधायक कोल अनिल पाराशर, विधायक छर्रा रविंद्र पाल सिंह, जिला अध्यक्ष भाजपा कृष्ण पाल सिंह, सीडीओ योगेंद्र कुमार आदि मैाजूद थे।

