धूल के धुंधलके में घुटती सांसें

Feb 28, 2026 12:20 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, अलीगढ़
share

Aligarh News - - निर्माण कार्य और कच्चे फुटपाथों ने बढ़ाई सांस रोगियों की परेशानी

धूल के धुंधलके में घुटती सांसें

अलीगढ़। अनियोजित विकास की धूल में शहर खांस रहा है। प्रमुख मार्गों पर उड़ती धूल और बिखरी निर्माण सामग्री ने लोगों की सांसें भारी कर दी हैं। रामघाट रोड और जीटी रोड पर हालात ऐसे हैं कि दिनभर धूल के गुबार हवा में तैरते रहते हैं। सड़क किनारे कच्चे फुटपाथ, अधूरे पड़े निर्माण कार्य और समुचित सफाई व्यवस्था के अभाव ने स्थिति को और गंभीर बना दिया है। रामघाट रोड पर स्थित अस्पतालों में रोजाना सैकड़ों मरीज उपचार के लिए पहुंचते हैं। यहां तक आने-जाने के दौरान उन्हें धूलभरी हवा से दो-चार होना पड़ता है। दमा और एलर्जी से पीड़ित मरीजों के लिए यह स्थिति विशेष रूप से चिंताजनक बनती जा रही है।

चिकित्सकों के अनुसार, पिछले कुछ समय में सांस संबंधी समस्याओं वाले मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी देखी जा रही है। उधर एटा चुंगी चौराहे पर ओवरब्रिज निर्माण कार्य के चलते हालात और बिगड़ गए हैं। निर्माण स्थल से उड़ती धूल आसपास के इलाकों में फैल रही है। राहगीरों और दुकानदारों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि नियमित पानी का छिड़काव और निर्माण स्थलों की घेराबंदी जैसी बुनियादी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं, ताकि शहर को इस धूलभरे संकट से राहत मिल सके।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।