अज्ञात वाहन ने दो बाइक सवारों को रौंदा, घायल
Aligarh News - चण्डौस के अमृतपुर के समीप शुक्रवार को एक अज्ञात वाहन ने दो बाइक सवार युवकों को रौंद दिया। दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चण्डौस में भर्ती कराया गया और बाद में जेएन मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर किया गया। पुलिस ने तहरीर मिलने पर वैधानिक कार्रवाई की बात कही है।

चण्डौस, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के गांव अमृतपुर के समीप शुक्रवार की देर शाम एक अज्ञात वाहन ने दो बाइक सवार युवकों रौंद दिया। जिसमें दोनों बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो। सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चण्डौस पहुंचाया जहां उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार देकर जेएन मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार राकेश पुत्र ओमपाल उम्र 22 वर्ष निवासी अमृतपुर अपनी बाइक से गांव लौट रहा था वहीं दूसरा युवक आमिर पुत्र मोमिन खान उम्र 24 वर्ष निवासी राठ थाना जवा क्षेत्र के गांव रामपुर शाहपुर किसी रिश्तेदारी में जा रहा था।
गांव अमृतपुर के समीप कोई अज्ञात वाहन दोनों बाईकों को रौंदता हुआ भाग गया । कोतवाल चण्डौस सत्यवीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहां से उनको जेएन मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर किया गया है। तहरीर प्राप्त होने पर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। एक्सीडेंट के बाद युवक के अर्धविक्षिप्त होने की रिपोर्ट इगलास। क्षेत्र के ग्राम नगला नन्दू, सात बरामई निवासी मोरध्वज सिंह राणा ने पुलिस में तहरीर देकर ट्रैक्टर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। तहरीर में कहा है कि दो फरवरी को उनका बेटा अपनी बाइक से बरेली हाईवे से गांव को लौट रहा था। असरोई के पास सामने से आ रहे स्वराज ट्रैक्टर के चालक ने लापरवाही से टक्कर मार दी थी, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। घायल अवस्था में उसे पहले हाथरस के बागला जिला अस्पताल ले जाया गया, वहां से रैफर करने के बाद अब उसका निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। बकौल, मोरध्वज हादसे के बाद बेटा अर्द्धविक्षिप्त हो गया है। इंस्पेक्टर नरेंद्र यादव ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



