सबा हनीफ ने किया इगलास का नाम रोशन

Mar 02, 2026 01:43 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, अलीगढ़
share Share
Follow Us on

Aligarh News - इगलास के श्री शिवदान सिंह इंटर कालेज के विद्यार्थियों सबा हनीफ और विशाल कुमार ने राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित परीक्षा-2026 में सफलता हासिल की है। सबा ने 120 अंक के साथ 16वीं रैंक प्राप्त की, जबकि विशाल ने 20वीं रैंक हासिल की। दोनों को छात्रवृत्ति भी मिलेगी।

सबा हनीफ ने किया इगलास का नाम रोशन

इगलास। श्री शिवदान सिंह इंटर कालेज के दो विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित परीक्षा-2026 में उल्लेखनीय सफलता अर्जित कर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। कालेज की छात्रा सबा हनीफ पुत्री मुहम्मद हनीफ ने 120 अंक प्राप्त कर प्रदेश स्तर पर 16वीं रैंक हासिल छात्राओं की छात्रों को पीछे छोड़ने परंपरा पर मुहर लगा दी है। उधर, छात्र विशाल कुमार पुत्र प्रताप सिंह ने 20वीं रैंक प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। दोनों विद्यार्थियों को कक्षा 9 से 12 तक प्रतिवर्ष 12 हजार रुपये की छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी। जिससे उनकी आगे की पढ़ाई आसान होगी।

प्रिंसिपल केपी सिंह ने कॉलेज के छात्र छात्राओं की इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।