ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश अलीगढ़सोने के छह बिस्कुट सहित अवैध रूप से रह रहे दो रोहिंग्या गिरफ्तार

सोने के छह बिस्कुट सहित अवैध रूप से रह रहे दो रोहिंग्या गिरफ्तार

एटीएस की टीम ने अलीगढ़ में छापा मारकर बुधवार रात दो रोहिंग्या को गिरफ्तार किया है। दोनों को कोतवाली क्षेत्र के मकदूम नगर इलाके से गिरफ्तार किया गया है। यह दोनों नौ साल से अवैध रूप से जाली दस्तावेजों...

सोने के छह बिस्कुट सहित अवैध रूप से रह रहे दो रोहिंग्या गिरफ्तार
कार्यालय संवाददाता।  ,अलीगढ़। Fri, 18 Jun 2021 01:40 AM
ऐप पर पढ़ें

एटीएस की टीम ने अलीगढ़ में छापा मारकर बुधवार रात दो रोहिंग्या को गिरफ्तार किया है। दोनों को कोतवाली क्षेत्र के मकदूम नगर इलाके से गिरफ्तार किया गया है। यह दोनों नौ साल से अवैध रूप से जाली दस्तावेजों के सहारे भारत में रह रहे थे। यहां मीट फैक्ट्री में नौकरी कर रहे थे। छह सोने के बिस्किट मिले हैं, जिसे लेकर सोना तस्करी का अंदेशा व्यक्त किया जा रहा है।
एटीएस को भारत में अवैध रूप से रह रहे रोहिंग्या के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में कोतवाली क्षेत्र के मकदूम नगर पीपल वाली गली में दो लोगों के अवैध रूप से बिना किसी दस्तावेज के रहने का इनपुट मिला। इस इनपुट के आधार पर अलीगढ़ एटीएस के सहयोग से बुधवार रात में दोनों को दबोच लिया गया। दोनों की पहचान मो. रफीक पुत्र हुसैन स्थायी पता ग्राम-मरिक्कम मांगडू, म्यांमार, मो. आमीन पुत्र हुसैन स्थायी पता ग्राम-मरिक्कम मांगडू, म्यांमार के रूप में हुई। उनके पास से छह सोने के बिस्कुट, दोनों पर यूएनएचआरसी से जारी कार्ड, एक मोबाइल व धनराशि बरामद हुई है। दोनों के पास से कुछ प्रपत्र मिले हैं, जिनकी जांच की जा रही है। 
कोलकाता के रास्ते 2012 में घुसे थे भारत में :
अलीगढ़। दोनों रोहिंग्या ने पूछताछ में स्वीकार किया कि वह बिना पासपोर्ट या बिना वर्क परमिट के वर्ष 2012 में भारत-बांगलादेश की अंतरराष्ट्रीय सीमा पर मौजूद एजेंटों की मदद से कोलकाता के रास्ते भारत आए थे। अलीगढ़ में उन्हें ठिकाना मिल गया और मीट फैक्टरी में नौकरी भी मिल गई। तब से वे यहीं रह रहे थे। एटीएस ने दोनों को लखनऊ ले जाकर एटीएस थाने में मुकदमे के आधार पर गुरुवार को न्यायालय में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें