15-16 मार्च को निकलेगी निशान यात्रा, गूंजेगा संकीर्तन

Feb 28, 2026 01:14 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, अलीगढ़
share Share
Follow Us on

Aligarh News - - फाल्गुन में श्याममय होगा शहर, भजन गायिका रेशमी शर्मा के भजनों पर झूमेंगे भक्त

15-16 मार्च को निकलेगी निशान यात्रा, गूंजेगा संकीर्तन

अलीगढ़, संवाददाता। श्री खाटू श्याम जी सेवा समिति द्वारा 15 व 16 मार्च को दो दिवसीय धार्मिक आयोजन किया जाएगा। फाल्गुन माह के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम को लेकर श्याम भक्तों में विशेष उत्साह देखा जा रहा है। समिति की ओर से इस वर्ष आयोजन को पहले से अधिक सुव्यवस्थित और भव्य रूप देने की तैयारी की गई है। शुक्रवार को मैरिस रोड स्थित एक होटल में आयोजित प्रेसवार्ता में आयोजकों ने बताया कि प्रतिवर्ष हजारों की संख्या में श्रद्धालु अनुशासन और भक्ति के साथ यात्रा पूर्ण करते हैं। इस बार भी अलीगढ़ जनपद सहित आसपास के जिलों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आने की संभावना जताई जा रही है।

बताया कि 15 मार्च को सुबह 7:30 बजे भव्य निशान यात्रा इमली वाली गली (मीनाक्षी पुल) से प्रारंभ होकर डीपीएस के सामने स्थित कलशा बैंक्वेट रामघाट रोड तक पहुंचेगी। निशान वितरण सुबह 6:45 से 7:15 बजे तक किया जाएगा। श्रद्धालुओं को निशान जमा करते समय टोकन दिया जाएगा। जिसे वे भजन संध्या के दिन ज्योति प्रज्वलन के पश्चात प्रस्तुत कर अपना निशान प्राप्त कर सकेंगे। इसके उपरांत प्रसादी वितरण किया जाएगा। वहीं 16 मार्च को सायं 6:30 बजे तालानगरी स्थित कलश बैंक्वेट में श्याम संकीर्तन का आयोजन होगा। जिसमें समस्तीपुर (बिहार) की सुप्रसिद्ध भजन गायिका रेशमी शर्मा मधुर वाणी से श्याम नाम का गुणगान करेंगी। इस मौके पर अध्यक्ष विशाल गर्ग बीडीके, महामंत्री विनीत वार्ष्णेय, कोषाध्यक्ष संदीप गर्ग, यतेंद्र गुप्ता, राजीव गुप्ता, डीके अग्रवाल, अमित गर्ग मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।