चोरी के सामान सहित दो गिरफ्तार

Feb 09, 2026 01:34 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, अलीगढ़
share

Aligarh News - हरदुआगंज पुलिस ने चोरी के सामान सहित दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। लक्ष्मण सिंह के घर में चोरी करते समय अभियुक्त पकड़े गए। पहले अभियुक्त लव उर्फ सुक्का को पकड़ लिया गया और उसके साथी योगेश उर्फ चैंचू को भी गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

चोरी के सामान सहित दो गिरफ्तार

हरदुआगंज, संवाददाता। हरदुआगंज पुलिस ने चोरी के सामान सहित दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। थाना क्षेत्र के गांव आजमाबाद माछुआ में लक्ष्मण सिंह एडवोकेट पुत्र तिलक सिंह के घर में शनिवार की रात में घर की दीवार कूदकर घर में घुस आये थे। जगाकर हो जाने पर गांव वालों की मदद से एक व्यक्ति को चोरी के सामान सहित पकड़ लिया था तथा दूसरा साथी मौके से भाग गया था। पकड़े गये व्यक्ति से नाम व पता पूछने पर उसने अपना नाम लव उर्फ सुक्का पुत्र जगदीश निवासी मौहल्ला असावर कस्बा व थाना इगलास बताया था। पकड़े गये व्यक्ति को चोरी के सामान सहित पुलिस को सौंप दिया था।

पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया था। पूछताछ पर पकड़े गये अभियुक्त लव उर्फ सुक्का ने बताया कि वह अपने दो अन्य साथी योगेश उर्फ चैंचू पुत्र मनवीर निवासी ग्वालरा तथा अजय उर्फ सीटू पुत्र दलवीर सिंह उर्फ भेदल सिंह निवासी दाऊदपुर थाना हरदुआगंज के साथ मोटरसाइकिल से चोरी करने आये थे। शोर हो जाने पर उसके दोनों साथी मौका पाकर भाग गये थे। अभियुक्त से सघन पूछताछ व अन्य टेक्निीकल साक्ष्यों के आधार पर मौके से भागे अभियुक्त योगेश उर्फ चैंचू पुत्र मनवीर निवासी ग्वालरा थाना हरदुआगंज को चोरी के एक हजार रूपये व घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार करने वाली टीम में थानाध्यक्ष कुलवीर सिंह, उ.नि. अजहर हसन का. धर्मवीर सिंह शामिल रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।