अयातुल्लाह अली ख़ामेनेई की हत्या मानवता पर हमला

Mar 01, 2026 11:56 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, अलीगढ़
share

Aligarh News - दारा शिकोह फ़ाउंडेशन ने ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह अली ख़ामेनेई की हत्या पर एक श्रद्धांजलि सभा आयोजित की। अध्यक्ष आमिर रशीद ने इसे मानवता के खिलाफ आक्रामकता बताया और कहा कि राजनीतिक नेतृत्व की लक्षित हत्या वैश्विक शांति के लिए खतरा है। सभा में मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई।

अयातुल्लाह अली ख़ामेनेई की हत्या मानवता पर हमला

अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। दारा शिकोह फ़ाउंडेशन की ओर से रविवार को एक श्रद्धांजलि सभा में ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह अली ख़ामेनेई की कथित हत्या पर गहरा दुःख व्यक्त किया गया। उनकी आत्म शांति के लिए दो मिनट का मौन भी रखा। अध्यक्ष आमिर रशीद नेइसे अंतरराष्ट्रीय कानून और मानवता के विरुद्ध खुली आक्रामकता बताया है। उन्होंने आरोप लगाया कि ताक़त के बल पर राजनीतिक नेतृत्व को निशाना बनाना वैश्विक शांति को सीधे चुनौती देना है। हम इस घटना की कड़े शब्दों में निंदा करते हैं। किसी भी संप्रभु देश के सर्वोच्च नेता की लक्षित हत्या पूरी दुनिया को अस्थिर करने वाली कार्रवाई है।

यह नीति नहीं, बल्कि टकराव को भड़काने का रास्ता है। इस दौरान चमन रिजवी, इश्तेहाक हैदर, शाहनवाज खान, वाहिद मलिक, अजीमुद्दीन आदि मौजूद थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।