Tribute to Former PM Manmohan Singh A Symbol of Simplicity and Integrity सादगी और सज्जनता की प्रतिमूर्ति थे पूर्व पीएम मनमोहन सिंह, Aligarh Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsAligarh NewsTribute to Former PM Manmohan Singh A Symbol of Simplicity and Integrity

सादगी और सज्जनता की प्रतिमूर्ति थे पूर्व पीएम मनमोहन सिंह

Aligarh News - पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर हरियाणा कांग्रेस के पूर्व प्रभारी विवेक बंसल द्वारा श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। उन्होंने मनमोहन सिंह की आर्थिक नीतियों की सराहना की, जिन्होंने भारत को...

Newswrap हिन्दुस्तान, अलीगढ़Fri, 27 Dec 2024 09:05 PM
share Share
Follow Us on
सादगी और सज्जनता की प्रतिमूर्ति थे पूर्व पीएम मनमोहन सिंह

सादगी और सज्जनता की प्रतिमूर्ति थे पूर्व पीएम मनमोहन सिंह अलीगढ़। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर शुक्रवार को हरियाणा प्रदेश कांग्रेस के पूर्व प्रभारी विवेक बंसल की ओर से श्रद्धांजलि एवं सर्व धर्म प्रार्थना सभा का आयोजन मैरिस रोड स्थित धर्मपुर कोर्टयार्ड में किया गया।

पूर्व प्रभारी ने पूर्व पीएम मनमोहन सिंह को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कहा कि 1991 में जब वे देश के वित्त मंत्री बने तो उन्होंने देश को आर्थिक रूप से समृद्ध बनाने के लिए काफी महत्वपूर्ण कार्य किया। जिसके चलते विदेशी निवेशक भारत में पूँजी निवेश करने के लिए आगे आये। जिसके फलस्वरूप हमारे देश ने और आर्थिक मंदी का दृढ़ता पूर्वक सामना किया। वह सादगी और सज्जनता की प्रतिमूर्ति थे। सर्व धर्म प्रार्थना सभा का संचालन डा राकेश सक्सैना ने किया। इस दौरान अमर सिंह राही, जयसिंह सुमन, पूरनचंद देशमुख, डा. राजाराम आनंद, रूही ज़ुबैरी, माया गुप्ता, शालिनी चौहान, सुशीला देवी, पं. विष्णु दत्त शास्त्री, मौलाना मोहम्मद इदरीस, सरदार भूपिंदर सिंह, रेवरेन चमन कम्फर्ट, मुफ़्ती जाहिद अली खान, विन्सेंट जोयल, डीआर यादव, मोहम्मद ताहिर, ताहिर गाजी, विश्वम्भर सिंह, कांग्रेस जिलाध्यक्ष ठा. सोमवीर सिंह, शहर अध्यक्ष नवेद खान, सलाउद्दीन वसी, सुशील गुप्ता, सुनील कुमार साइंटिफिक, नदीम गफूर, डूंगर सिंह, अजीत कुमार शर्मा आदि मौजूद थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।