Aligarh News: श्री श्रीविद्या धाम आश्रम पर हुआ पौधरोपण
By Newswrap
हिन्दुस्तान, अलीगढ़Aligarh News: अलीगढ़ के श्री श्रीविद्या धाम आश्रम चिकावटी में मंगलवार को पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधरोपण कार्यक्रम हुआ। वैदिक ज्योतिष संस्थान के प्रमुख स्वामी पूर्णानंदपुरी महाराज की उपस्थिति में सदस्यों ने वट, पीपल, नीम जैसे औषधीय और छायादार पौधे लगाए। इस कार्यक्रम में कई प्रमुख लोग भी उपस्थित थे।

Aligarh News: अलीगढ़। विश्व कल्याण सेवा संस्थान के उपक्रम श्री श्रीविद्या धाम आश्रम चिकावटी में पर्यावरण एवं परिस्थितिकी संरक्षण के उद्देश्य से मंगलवार को पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वैदिक ज्योतिष संस्थान के प्रमुख स्वामी पूर्णानंदपुरी महाराज के सानिध्य में संस्थान से जुड़े सदस्यों ने वट, पीपल, नीम सहित विभिन्न प्रजातियों के छायादार, औषधीय पौधे लगाए। इस अवसर पर आचार्य गौरव शास्त्री, शिवम व्यास, शीलू लोधा प्रधान, हर्षिदु वशिष्ठ, गीता वशिष्ट, लालो, रिषभ जादौन, पुष्पा जादौन, ध्रुव पंडित उपस्थित रहे।
ये भी पढ़ें:Almora News: दृश्यकला संकाय में हुआ पौधारोपण
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


