मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना के आवेदन लंबित नहीं रखें

Newswrap हिन्दुस्तान, अलीगढ़
share

Aligarh News - अलीगढ़ में संयुक्त आयुक्त उद्योग बीरेंद्र कुमार का सहारनपुर में तबादला हुआ है। उनकी जगह अंजू रानी ने कार्यभार ग्रहण किया। उन्होंने मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना की समीक्षा की और बैंक अधिकारियों को निर्देश दिया कि पात्र युवाओं के आवेदन समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें, ताकि अधिक युवा स्वरोजगार स्थापित कर सकें।

मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना के आवेदन लंबित नहीं रखें

अलीगढ़। संयुक्त आयुक्त उद्योग बीरेंद्र कुमार का तबादला सहारनपुर हो गया है। उनके स्थान पर सहारनपुर से अंजू रानी ने संयुक्त आयुक्त उद्योग के पद पर ज्वाइन किया है। मंगलवार को कार्यभार ग्रहण करने के बाद मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना की जिला उद्योग केंद्र कार्यालय में समीक्षा की। संयुक्त आयुक्त उद्योग ने सभी बैंक अधिकारियों को निर्देशित किया कि पात्र युवाओं के आवेदनों का निर्धारित समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि अधिकाधिक युवाओं को स्वरोजगार स्थापित करने का अवसर मिल सके। मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी पहल है, जिसका उद्देश्य युवाओं को रोजगार मांगने वाला नहीं बल्कि रोजगार देने वाला बनाना है।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।