Hindi NewsUttar-pradesh NewsAligarh NewsTragic Truck Accident in Noida Claims Lives of Two Workers
दादों के ड्राइवर-कंडेक्टर की ट्रक खाई में पलटने मौत

दादों के ड्राइवर-कंडेक्टर की ट्रक खाई में पलटने मौत

संक्षेप:

Aligarh News - नोएडा में काम करने वाले दो व्यक्तियों, लोकेंद्र कुमार और महेश कुमार, की एक सड़क हादसे में मौत हो गई। वे अपने गांव भमोरी खुर्द से कबाड़ा लेकर लौट रहे थे, जब ट्रक खाई में पलट गया। दोनों को गंभीर स्थिति में अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उनकी जान नहीं बचाई जा सकी।

Nov 30, 2025 08:19 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, अलीगढ़
share Share
Follow Us on

n पोस्टमार्टम के बाद रविवार काे दाेनाें के शवाे का किया अन्तिम संस्कार n दोनों लोग नोएडा में काम करके अपने परिवार का पालन-पोषण कर रहे थे। दादाें, संवाददाता। क्षेत्र के गांव भमोरी खुर्द निवासी 32 वर्षीय लोकेंद्र कुमार उर्फ छोटेलाल पुत्र रामेश्वरसिंह 4 साल से नोएडा में रहकर ट्रक पर ड्राइवरी का कार्य करता था। वहीं गांव के ही 42 वर्षीय महेश कुमार उर्फ झरगद सिंह पुत्र सरवन सिंह नोएडा में पराठे का ठेला लगाकर अपने परिवार की गुजर-बसर करता था। बीते शुक्रवार को दोनों ही नोएडा से ट्रक को लेकर अपने गांव भमोरी खुर्द में आए और एक दिन घर में ठहरने के बाद बीते शनिवार को अपने गांव भमोरी खुर्द से कबाड़ा लोड ट्रक को लेकर नोएडा के लिए जा रहे थे।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

जैसे ही थाना पालीमुकीमपुर क्षेत्र में चकाेरी प्लांट के करीब पहुंचे तभी आगे जा रही ट्रैक्टर-ट्राली को ओवरटेक करते समय ट्रक खाई में पलट गया। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर लेकर फरार हो गया। वहीं ट्रक चालक लोकेंद्र उर्फ छोटेलाल व साथ में बैठे महेश उर्फ जरगद सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची थाना पालीमुकीमपुर पुलिस ने दोनों घायलों को आनंन-फानन एम्बुलेंस से जेएनएम मेडिकल कॉलेज अलीगढ़ के लिए भिजवाया। वहीं घायलों के परिजनों को सूचना दी। सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण मेडिकल कॉलेज पहुंचे। लेकिन तब तक चालक लोकेंद्र उर्फ छोटेलाल को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। कुछ देर उपचार के बाद ही महेश उर्फ जरगदसिंह ने भी दम तोड़ दिया। दोनों की मौत के बाद पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। देर शाम परिजनों ने दाेनों के शवों का अंतिम संस्कार कर दिया। मृतक ट्रक चालक ने अपने पीछे रोते बिलखते अपने तीन लड़के तनुज कुमार, अनुज कुमार, वशी कुमार व पत्नी परेखादेवी को छोड़ा है तथा कंडेक्टर महेश कुमार ने एक बेटा हर्षित कुमार, बेटी वर्षा कुमारी व पत्नी को रोता बिलखता छोड़ा है।