Aligarh News: महिला ने खुद को कमरे में बंद कर फंदे पर लटककर की आत्महत्या
Aligarh News: सासनीगेट थाना क्षेत्र के कृष्णा विहार गली नंबर तीन की घटना अलीगढ़, वरिष्ठ

Aligarh News: सासनीगेट थाना क्षेत्र के कृष्णा विहार गली नंबर तीन की घटना अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। सासनीगेट थाना क्षेत्र के कृष्ण विहार में रविवार सुबह एक महिला ने खुद को कमरे में बंद करके फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। कमरा न खुलने के चलते लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस की मौजूदगी में बामुश्किल दरवाजे को काटकर शव को निकाला गया। पुलिस के अनुसार महिला लंबे समय से बीमार चल रही थी।
महिला की पहचान
सासनीगेट क्षेत्र के कृष्णा नगर गली नंबर तीन निवासी कल्पना शर्मा पत्नी मोहित शर्मा करीब चार साल से बीमार चल रही थीं। इलाज भी चल रहा था। बीमारी के चलते वह परेशान भी रहती थीं। रविवार सुबह करीब साढ़े 10 बजे कल्पना ने घर के कमरे में खुद को बंद कर लिया और पंखे से फंदा लगा लिया। परिजनों को भनक लगी तो उन्होंने दरवाजा खटखटाया, मगर कोई प्रतिक्रिया नहीं हुई। देखते ही देखते भीड़ एकत्रित हो गई। सूचना पर पुलिस पहुंची। इसके बाद कटर से दरवाजे को काटा गया। पुलिस अंदर पहुंची तो महिला का शव फंदे से लटका हुआ था। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। सीओ प्रथम संजीव कुमार शर्मा ने बताया कि पोस्टमार्टम में मौत का कारण हैंगिंग आया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया है।


