Aligarh News: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत
Aligarh News: सिंहावली के समीप बुधवार को एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में बाइक सवार संजय कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा, जहां इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। संजय कुमार के परिवार में अब कोहराम मचा हुआ है।

Aligarh News: n ग्राम सिंहावली के समीप बुधवार को हुआ हादसा n मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से सीएचसी भेजा
हादसे की जानकारी
छर्रा, संवाददाता। थाना छर्रा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सिहावली के समीप बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही छर्रा पुलिस मौके पर पहुंची और एंबुलेंस की मदद से घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) छर्रा पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
मृतक का विवरण
प्राप्त जानकारी के अनुसार संजय कुमार उर्फ संजू पुत्र स्वर्गीय कल्लू सिंह यादव, निवासी ग्राम करहेला, थाना अकराबाद, किसी कार्य से मोटरसाइकिल से छर्रा की ओर आ रहे थे। जैसे ही वह ग्राम सिहावली के समीप पहुंचे, तभी किसी अज्ञात वाहन ने उनकी मोटरसाइकिल में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि संजय कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की जानकारी मिलने पर छर्रा पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घायल को उपचार के लिए सीएचसी छर्रा भिजवाया, लेकिन चिकित्सकों के प्रयास के बावजूद उनकी जान नहीं बच सकी। मृतक की मोटरसाइकिल का नंबर यूपी-81 सीएच-6982 बताया गया है।
परिवार का हाल
बताया गया है कि संजय कुमार अपने पिता स्वर्गीय कल्लू सिंह के इकलौते पुत्र थे। उनके माता-पिता का पहले ही निधन हो चुका है। मृतक अपने पीछे पत्नी सीमा यादव, 18 वर्षीय बेटी नीलम, 15 वर्षीय पुत्र अंकित और 12 वर्षीय बेटी प्रिया को छोड़ गए हैं। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। उधर, छर्रा पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अज्ञात वाहन और उसके चालक की तलाश में जुटी हुई है। हादसे के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।


