दादों में बाइक सवार की मौत व डंपर फूंकने पर मुकदमा

Newswrap हिन्दुस्तान, अलीगढ़
Follow us on Google News
share

पालीमुकीमपुर में 26 मई को एक सड़क हादसे में 23 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद भीड़ ने डंपर में आग लगा दी। पुलिस ने मामले में दो मुकदमे दर्ज कर लिए हैं। दूसरा हादसा अकराबाद में हुआ, जहां एक तेज रफ्तार बाइक और कार की टक्कर में तीन लोग घायल हुए।

दादों में बाइक सवार की मौत व डंपर फूंकने पर मुकदमा

पालीमुकीमपुर, संवाददाता । थाना पालीमुकीमपुर क्षेत्र के अंतर्गत 26 मई की सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में 23 वर्षीय बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद भड़की भीड़ और पुलिस के बीच तीखी नोकझोंक हुई, जिसके दौरान आक्रोशित लोगों ने वहां खड़े एक दूसरे डंपर में आग लगा दी। इस मामले में पुलिस ने दुर्घटना और आगजनी के तहत दो अलग-अलग मुकदमे दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, गांव हरदोई खेड़ा निवासी प्रमोद कुमार ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 26 मई को सुबह करीब 7:30 बजे उनका छोटा भाई सुनील कुमार अपनी बाइक से अतरौली जा रहा था। जैसे ही वह पालीमुकीमपुर रोड पर खडौआ बम्बा पुल के पास पहुंचा, पीछे से आ रहे तेज रफ्तार डंपर के अज्ञात चालक ने लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में सुनील कुमार की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पीड़ित भाई की तहरीर पर अज्ञात चालक के खिलाफ दुर्घटना का मामला दर्ज कर लिया है।

हादसे के बाद का हंगामा

वहीं, हादसे के बाद घटनास्थल पर भारी हंगामा खड़ा हो गया। शव उठाने पहुंची पुलिस और वहां मौजूद जनता के बीच तीखी बहस हो गई। इसी नौक-झोंक के बीच भीड़ में शामिल कुछ अराजक तत्वों ने घटनास्थल से महज 200 मीटर दूर खड़े एक अन्य डंपर में जानबूझकर आग लगा दी और मौके से फरार हो गए। मामले की गंभीरता को देखते हुए उपनिरीक्षक सुनील कुमार त्रिपाठी की ओर से सरकारी कार्य में बाधा डालने और आगजनी कर नुकसान पहुंचाने के आरोप में 6-7 अज्ञात उपद्रवियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस सीसीटीवी और स्थानीय इनपुट के आधार पर आग लगाने वाले आरोपियों की तलाश कर रही है।

दूसरा सड़क हादसा

गलत दिशा से आ रही बाइक कार से टकराई, तीन घायल

अकराबाद। थाना क्षेत्र के भारत पेट्रोल पंप के पास बुधवार देर रात एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। नोएडा से एटा जा रही एक कार जब पेट्रोल भरवाने के लिए पंप की तरफ मुड़ रही थी, तभी गलत दिशा से आ रही एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल उससे टकरा गई। इस आमने-सामने की भिड़ंत में बाइक सवार धीरू यादव और गौरव गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं कार में सवार निशा नामक महिला को भी चोटें आईं। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और घायलों को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) अकराबाद भिजवाया। हादसे में दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए हैं।

सामान्य प्रश्न

पालीमुकीमपुर में सड़क हादसा कब हुआ?
पालीमुकीमपुर में सड़क हादसा 26 मई को सुबह हुआ।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।