Aligarh News: बाइक फिसलने से दो युवक गंभीर घायल, एक नाजुक
Aligarh News: एक परिवार में शादी की खुशियों के बीच मातम छा गया जब बाइक सवार दो युवक सड़क हादसे का शिकार हो गए। दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। भूपेंद्र के घर में आज उसके भाई की शादी थी, लेकिन हादसे के कारण घर में हड़कंप मच गया।

Aligarh News: बरला, संवाददाता। शादी की खुशियों के बीच एक परिवार में उस समय मातम छा गया जब बाइक सवार दो युवक सड़क हादसे का शिकार हो गए। हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार, दतावली निवासी रवेंद्र कुमार उम्र 21 वर्ष पुत्र जयप्रताप और चाँदगढ़ी निवासी भूपेंद्र उम्र 20 वर्ष पुत्र नन्नू सिंह शनिवार को बाइक से बरला से पिलखना कपड़े खरीदने जा रहे थे। बताया जा रहा है कि भूपेंद्र के घर में आज उसके भाई की शादी है और बारात रवाना होने वाली है। जैसे ही वे पहाड़ीपुर के पास पहुंचे, अचानक उनकी बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई。
हादसे की गंभीरता
हादसा इतना भीषण था कि दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने तत्काल इसकी सूचना परिजनों और पुलिस को दी। आनन-फानन में दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र छर्रा ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने भूपेंद्र की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए अलीगढ़ के जेएन मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है।
शादी की खुशियाें को लगा ग्रहण
एक तरफ जहां भूपेंद्र के घर में भाई की बारात जाने की तैयारियां चल रही थीं, वहीं दूसरी तरफ उसके घायल होने की खबर मिलते ही शादी वाले घर में हड़कंप मच गया।
सामान्य प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


