प्रतापगढ़ में हुए सड़क हादसे में युवक की मौत

Feb 27, 2026 01:08 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, अलीगढ़
share Share
Follow Us on

Aligarh News - अकराबाद के कोड़ियागंज निवासी 19 वर्षीय शादाब की प्रतापगढ़ में सड़क हादसे में मौत हो गई। शादाब काम के सिलसिले में गया था और एक तेज रफ्तार ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। अस्पताल पहुंचने पर उसे मृत घोषित कर दिया गया। परिजनों को शव सौंप दिया गया है।

प्रतापगढ़ में हुए सड़क हादसे में युवक की मौत

अकराबाद, संवाददाता। थाना क्षेत्र के कोड़ियागंज निवासी एक युवक की प्रतापगढ़ में सड़क हादसे में मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया है, जिसे लेकर परिजन अलीगढ़ रवाना हो गए हैं। मृतक की पहचान 19 वर्षीय शादाब पुत्र लियाकत अली के रूप में हुई है। कस्बा निवासी जहीर के अनुसार शादाब पुरानी गाड़ियों की खरीद-फरोख्त का कार्य करता था और दो भाइयों में सबसे छोटा था। वह काम के सिलसिले में प्रतापगढ़ गया हुआ था। घटना 25 फरवरी की देर शाम करीब 8 बजे की बताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक इफ्तार करने के बाद शादाब सड़क किनारे खड़ा था, तभी चिलबिला पुलिस चौकी थाना कोतवाली नगर के पास एक तेज रफ्तार ट्रक चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए उसे टक्कर मार दी।

हादसे में शादाब गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया हैं शादाब की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।