स्कूली बस में टूटे फर्श से टायरों पर गिरी बच्ची, कुचलकर मौत, हंगामा

Mar 01, 2026 01:52 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, अलीगढ़
share Share
Follow Us on

Aligarh News - कासगंज जिले के ढोलना थाना क्षेत्र में माउंट देव इंटरनेशनल स्कूल की लापरवाही से छह साल की बच्ची अनन्या की मौत हो गई। बस के फर्श में बड़ा छेद था, जिससे बच्ची गिर गई और टायरों के नीचे आकर कुचल गई। इस घटना के बाद ग्रामीणों ने चालक की पिटाई की और तीन घंटे तक जाम लगाया।

स्कूली बस में टूटे फर्श से टायरों पर गिरी बच्ची, कुचलकर मौत, हंगामा

कासगंज जिले के ढोलना थाना क्षेत्र में हुआ खौफनाक हादसा दादों क्षेत्र के माउंट देव इंटरनेशनल स्कूल की बड़ी लापरवाही बस में टायरों के ऊपर वाली सीटों के नीचे का टूटा था फर्श यूकेजी में पढ़ने वाली छह साल की बच्ची उसी में से नीचे गिरी घटना के विरोध में गंगीरी में लोगों ने तीन घंटा जाम लगाया अलीगढ़/कासगंज, संवाददाता। दादों थाना क्षेत्र के माउंट देव इंटरनेशनल स्कूल की लापरवाही ने गंगीरी की एक छह साल की बच्ची की जान ले ली। स्कूल की जर्जर बस में पिछले टायरों के ऊपर वाली सीट के नीचे का फर्श टूटा हुआ था, जिसमें बड़े गड्ढे के बराबर छेद था।

इसी में से बच्ची नीचे टायरों पर आ गिरी और कुचलकर उसकी मौत हो गई। घटना के बाद चालक बच्ची को लेकर गंगीरी आ रहा था, तभी लोगों ने रोककर उसकी पिटाई कर दी। गांव मलसई पर करीब तीन घंटे जाम लगाकर हंगामा किया। पुलिस ने समझाकर लोगों को शांत किया। बाद में ढोलना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना दादों क्षेत्र के गांव नाय भाय निवासी रवि यादव वर्तमान में गंगीरी चौराहे पर रहते हैं। इनकी छह साल की बेटी अनन्या दादों के गांव कसेर भूडिया स्थित माउंट देव इंटरनेशनल स्कूल में यूकेजी में पढ़ती थी। छुट्टी के बाद चालक बच्चों को छोड़ने के लिए निकला। वह रोजाना पहले छिछोरा, किनावा, नगला भूड़ में बच्चों को छोड़ते हुए गंगीरी आता है। इसी रास्ते से शनिवार को भी आ रहा था। ढोलना क्षेत्र के गांव नगला साधु के पास बच्ची फर्श के छेद में से नीचे गिर गई। चालक ने बस को रोककर बच्ची को उठाया। उसे सीट पर रखकर गंगीरी लौट रहा था। इसी बीच गांव मलसई पर जन सेवा केंद्र चलाने वाले बच्ची के पिता रवि को जानकारी हो गई। उन्होंने बस को रुकवा लिया। गांव के लोगों ने चालक की पिटाई कर दी। इसके बाद मलसई पर जाम लगा दिया। इसे देख चार थानों का फोर्स मौके पर पहुंचा। सीओ छर्रा संजीव कुमार तोमर ने कार्रवाई का भरोसा दिलाकर लोगों को शांत किया। सीओ के अनुसार अग्रिम कार्रवाई कासगंज पुलिस की ओर से की जा रही है। -----------------------

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।