भंडारे की बासी पुड़ियां खाने से 5 गायों की मौत, 3 गंभीर
Aligarh News - अकराबाद के गांव मानई में एक हादसे में भंडारे की बची पुड़ियां खाने से पांच गायों की मौत हो गई। तीन अन्य गायों की तबीयत गंभीर है। यह हादसा गुरुवार को श्रीमद्भागवत कथा के समापन पर हुआ, जब गायों ने लगभग दो कुंतल बासी पुड़ियों का सेवन किया। पशु चिकित्सा विभाग इलाज कर रहा है।

अकराबाद, संवाददाता। थाना क्षेत्र के गांव मानई में एक दर्दनाक हादसे में भंडारे की बची हुई पुड़ियां खाने से पांच गायों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य की हालत गंभीर बनी हुई है। जानकारी के अनुसार, गांव के बाबा जी महाराज मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा के समापन पर गुरुवार को भंडारे का आयोजन हुआ था। भंडारे के बाद बची करीब दो कुंतल पुड़ियों को पशु-पक्षियों के लिए पास के खाली स्थान पर डाल दिया गया।ग्रामीण सुनील कुमार की आठ गायों ने इन पुड़ियों को खा लिया, जिसके बाद रविवार को उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। देखते ही देखते पांच गायों ने दम तोड़ दिया।
सूचना पर पहुंची अकराबाद पुलिस और पशुपालन विभाग की टीम ने मृत गायों को गड्ढा खोदकर दफनाया।पशु चिकित्साधिकारी डॉ. प्रतिभा यादव ने बताया कि बासी पुड़ियां खाने के कारण फूड पॉइजनिंग से यह हादसा हुआ। विभाग गंभीर रूप से बीमार तीन गायों के इलाज में जुटा है।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


