नाना-नानी के साथ आए किशोर की गंगा में डूबकर मौत
Aligarh News - राजघाट गंगा में स्नान करते समय डूबा किशोर, साहिबाबाद होली चौक सासनी गेट अलीगढ़ का रहने वाला था जतिन

बुलंदशहर/नरौरा, हिटी। नरौरा में राजघाट गंगा घाट पर नाना नानी के साथ गंगा स्नान को आए एक किशोर की गंगा में डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से शव को गंगा से निकालकर कार्रवाई के बाद परिजनों को सौंप दिया। हादसे का पता लगते ही परिवार में कोहराम मच गया। मंगलवार को 15 वर्षीय अश्वनी कुमार उर्फ जितेंद्र उर्फ जतिन पुत्र सतेंद्र सिंह निवासी साहिबाबाद, होली चौक, थाना सासनी गेट, अलीगढ़ अपने नाना-नानी के साथ राजघाट गंगा तीर्थ पर गंगा स्नान को आया था। पक्के घाट के पास सुबह गंगा तट पर सभी स्नान कर रहे थे।
इस बीच अश्विनी गहरे पानी में चला गया और डूब गया। शोर मचाने पर आसपास मौजूद लोगों ने अश्वनी को बचाने की कोशिश की, लेकिन उसका पता नहीं चल सका। बाद में करीब एक घंटे तक स्थानीय गोताखोरों ने मशक्कत कर अश्विनी का शव गंगा से बाहर निकाला। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर कार्रवाई की और परिजनों को सौंप दिया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


