संदिग्ध हालातों में महिला की मौत, पोस्टमार्टम कराया
अकराबाद के मोहनपुरा गांव में एक विवाहिता की उपचार के दौरान मौत हो गई। कुमकुम ने 29 मई को जहरीला पदार्थ का सेवन किया था। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन 30 मई को उनकी मृत्यु हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है और शव का पोस्टमार्टम किया गया है।

अकराबाद, संवाददाता। थाना क्षेत्र के गांव मोहनपुरा निवासी विवाहिता की उपचार के दौरान मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही है। पुलिस के अनुसार, मोहनपुरा निवासी कुमकुम पत्नी अजय ने 29 मई की रात करीब आठ बजे किसी जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया था। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उन्हें उपचार के लिए रामघाट रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। उपचार के दौरान 30 मई को रात करीब एक बजे उनकी मृत्यु हो गई। घटना की सूचना थाना क्वार्सी से मेमो के माध्यम से अकराबाद पुलिस को प्राप्त हुई।
इसके बाद पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव का पोस्टमार्टम कराया। मृतका की शादी करीब तीन वर्ष पूर्व हुई थी। पोस्टमार्टम के दौरान मायके पक्ष के लोग भी मौजूद रहे। थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि मामले में अभी तक किसी पक्ष की ओर से कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट एवं जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


