Aligarh News: करंट से युवक की मौत के बाद शव का अंतिम संस्कार

हिन्दुस्तान, अलीगढ़
Follow us on Google News
share

Aligarh News: दादाें, संवाददाता। दादों थाना क्षेत्र के गांव गुलरिया निवासी 30 वर्षीय कौशलेंद्र यादव की करंट लगने से दर्दनाक मौत हो गई। वह जनसेवा केंद्र चलाते थे। शुक्रवार को हाईटेंशन लाइन के तारों से पाइप छू जाने पर कौशलेंद्र गंभीर रूप से झुलस गए। परिजन अस्पताल ले गए, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

Aligarh News: करंट से युवक की मौत के बाद शव का अंतिम संस्कार

Aligarh News: दादाें, संवाददाता। थाना दादों क्षेत्र के गांव गुलरिया निवासी 30 वर्षीय कौशलेंद्र यादव की करंट लगने से दर्दनाक मौत हो गई। वह पास के गांव भाय में मां दुर्गा जनसेवा केंद्र चलाकर परिवार का भरण-पोषण करता था।बीते शुक्रवार को कौशलेंद्र अपने साथी के साथ बाइक पर लोहे का पाइप लेकर जनसेवा केंद्र पर वाईफाई लगवाने जा रहा था। तभी भाय गांव में आटा चक्की के पास गुजर रही हाईटेंशन लाइन के तारों से पाइप छू गया। करंट की चपेट में आने से कौशलेंद्र गंभीर रूप से झुलस गया। परिजन उसे तुरंत छर्रा के निजी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। नाराज परिजनों ने शव को बौनई बिजली घर पर रखकर घंटों हंगामा किया और बिजली विभाग के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। सूचना पर पहुंची दादों थाना पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को समझा-बुझाकर शांत कराया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। शनिवार को गांव के श्मशान घाट पर मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया गया。

करंट से युवक की मौत

जानकारी प्राप्त हाेने पर मै स्वयं व बिजली विभाग एसडीओ अलीगढ़ पाेस्टमार्टम हाऊस पर स्वयं पहुंचे थे। करंट से हुई मौत के मामले में परिजनों काे विभागीय आर्थिक मदद दिलवाने को विभाग के सम्बंधित अधिकारीरियाे के लिए आर्थिक मदद का फार्म भरकर भेजा है। जाे मदद मिलेगी वह पीडित परिवार काे दिलाई जाएगी।

विद्युत विभाग की प्रतिक्रिया

संदीप कुमार, जेई-बौनई बिजली घर

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

कौशलेंद्र यादव की उम्र क्या थी?
कौशलेंद्र यादव 30 वर्ष के थे।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।