Aligarh News: देवेन्द्र ने सीधे हाथ से खुद ही कनपटी पर चलाई थी गोली
Aligarh News: टप्पल क्षेत्र के गांव जैदपुरा में कार धुलाई सेंटर के संचालक देवेन्द्र की मौत के मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट से आत्महत्या के संकेत मिले हैं। परिवार ने हत्या का आरोप लगाते हुए जांच की मांग की है। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

Aligarh News: टप्पल क्षेत्र के गांव जैदपुरा में हुई घटना, परिजनों की जांच की मांग जट्टारी, संवाददाता। टप्पल थाना क्षेत्र के गांव जैदपुरा में कार धुलाई सेंटर के संचालक की मौत के मामले में पोस्टमार्टम के बाद कई बातें सामने आईं। पुलिस के अनुसार देवेन्द्र राईट हैंडर था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला कि उसने सिर में दाहिनी ओर से बेहद नजदीक से गोली मारी चलाई थी जो बाईं ओर निकल गई ।
जांच के परिणाम
नजदीक से गोली लगने के कारण ब्लैकनिंग एवं टेटविंग होना पाया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अवलोकन व फॉरेंसिक टीम के द्वारा परीक्षण से पुलिस ने इसे आत्महत्या माना है।
परिवार की प्रतिक्रिया
ग्रामीणों में चर्चा थी कि कार में आए लोगों ने गोली मारकर हत्या की है। उधर, देवेंद्र के चचेरे भाई प्रमोद ने हत्या का आरोप लगाते हुए जांच की मांग की है।
उन्होंने कहा है कि देवेंद्र की किसी से कोई रंजिश नहीं थी। पुलिस तह तक जाकर जांच करे तो कुछ न कुछ जरूर निकलेगा। सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले जाएं। उन्होंने ये भी कहा कि पुलिस चौकी घटनास्थल से एक किलोमीटर दूर है। इसके बावजूद पुलिस करीब एक घंटे बाद पहुंची।
परिजनों से बात
लगातार परिजनों से फोन पर की बात
सीओ के अनुसार जांच में सामने आया है कि देवेंद्र सर्विस स्टेशन पर आने के बाद लगातार अपने परिजनों से फोन पर बात कर रहा था। उसने अपनी पत्नी, पिता व अन्य लोगों से बात कीं। संभवत: घरेलू कलह में उसने ये कदम उठाया है। फिलहाल परिजन गमगीन हैं। बाद में फोन को कब्जे में लेकर जांच की जाएगी। परिजनों से भी जानकारी ली जाएगी।
घटनाक्रम का विवरण
घटना के बाद परिवार में मचा कोहराम
देवेंद्र चार भाइयों में तीसरे नंबर के थे। पिता राजेंद्र सिंह किसान हैं, जबकि मां का देहांत हो चुका है। करीब 10 साल पहले देवेंद्र की शादी निशा के साथ हुई थी। उसकी पत्नी, बेटी उन्नति व बेटा मन्नू है। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
हत्या के बिंदु पर भी पुलिस ने की जांच
घटना को लेकर ग्रामीणों में हाे रही चर्चा के अनुसार शुरुआत में पुलिस ने हत्या के बिंदु पर भी जांच की। लेकिन, सीसीटीवी खंगालने पर कुछ नहीं मिला। साथ ही पोस्टमार्टम से स्पष्ट हो गया कि युवक ने खुद ही गोली मारी थी।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में स्पष्ट हुआ कि व्यक्ति ने तमंचे से खुद को गोली मारकर आत्महत्या की है। उसके हाथ में गन शॉट रेसीड्यू (जीएसआर) भी पाया गया है। मृतक राइट हैंडी था। उसने दाहिने तरफ से कनपटी पर गोली मारी है, जो बाईं तरफ से पार हो गई। हाथों से बारूद के कण का स्वाब भी लिया गया है। संभवत: घरेलू कलह में युवक ने यह कदम उठाया। इसके कारणों की जांच की जा रही है।
अभिषेक कुमार पटेल, सीओ खैर


