Aligarh News: करंट से युवक की मौत, बिजलीघर पर शव रखकर किया घंटों हंगामा

हिन्दुस्तान, अलीगढ़
Follow us on Google News
share

Aligarh News: दादों के गांव भाय में 30 वर्षीय कौशलेंद्र यादव की हाई टेंशन लाइन से चपेट में आने से मौत हो गई। परिजनों ने शव को बिजली घर पर रखकर आर्थिक मदद और कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। कौशलेंद्र अपने परिवार का भरण-पोषण करता था और उसे पीछे दो छोटे बच्चे छोड़ गए।

Aligarh News: करंट से युवक की मौत,  बिजलीघर पर शव रखकर किया घंटों हंगामा

Aligarh News: दादों के गांव भाय में हुआ हादसा, आर्थिक मदद व विभाग के खिलाफ कार्रवाई की मांग n पुलिस ने परिजनाें काे घंटाे समझाने के बाद शव काे पोस्टमार्टम के लिए भेजा

हाई टेंशन लाइन से मौत

दादाें, संवाददाता। क्षेत्र की ग्राम पंचायत नगला हंसी के माजरा गुलरिया निवासी 30 वर्षीय कौशलेंद्र यादव पुत्र पन्नालाल की हाई टेंशन लाइन की चपेट में आकर मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे परिजन आनन-फानन में उसे निजी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने कौशलेंद्र काे मृत घोषित कर दिया। घटना से आक्रोशित परिजनों ने क्षेत्र के बिजली घर बोनई पर ले जाकर शव को रख दिया और बिजली विभाग के खिलाफ कार्रवाई व पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद दिलाने की मांग को लेकर प्रदर्शन करने लगे। सूचना पर पहुंची थाना दादाें पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे मृतक के परिजनों को समझा-बुझाकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अलीगढ़ भेजा, जहां मृतक के शव का पोस्टमार्टम हो रहा है।

घटना का विवरण

जानकारी के अनुसार कौशलेंद्र क्षेत्र के गांव भाय में मां दुर्गा जानसेवा केंद्र चलता था। शुक्रवार को वह अपनी दुकान में वाई-फाई लगवाने के लिए किसी मिस्त्री को बुलाकर लाया था। मिस्त्री ने बताया कि एक 12 फुट लोहे का पाइप लेकर आओ तो कौशलेंद्र बाइक से अपने एक अन्य साथी के साथ क्षेत्र के कस्बा से लाेहे का पाइप लेकर वापस अपनी दुकान के लिए लौट रहा था। जैसे ही गांव रफल सिंह की दुकान के सामने लगी आटा चक्की के समीप पहुंचा, तभी नीचे लटक रहे हाई टेंशन लाइन के तार से कौशलेंद्र के हाथ में लगा लोहे का पाइप टच हो गया और उसकी मौत हो गई है। बाइक सवार उसके साथी ने सूचना परिजनों को दी। परिजन उसे छर्रा स्थित एक निजी अस्पताल में ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

परिजनों का प्रतिरोध

घटना के बाद परिजनों ने शव को क्षेत्र के बौनई बिजली घर पर लाकर रख लिया और विद्युत विभाग पर गंभीर आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की तथा पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद दिलाने की बात कहने लगे। सूचना पर पहुंची दादों थाना पुलिस ने गुस्साए परिजनों को समझाने का प्रयास किया। हालांकि, परिजनों ने दो दिन पूर्व मायके (एटा) गई मृतक की पत्नी के आने तक शव उठाने से इनकार कर दिया। पत्नी के पहुंचने और पुलिस द्वारा बिजली विभाग से आर्थिक सहायता दिलाने तथा कार्रवाई के आश्वासन के बाद ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा सका।

परिवार की स्थिति

वहीं परिजनों के अनुसार कौशलेंद्र पास के गांव भाय में मां दुर्गा जनसेवा केंद्र चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। शुक्रवार दोपहर वह अपने खेत पर खड़ी धान की फसल की सिंचाई करने गया था। इसी दौरान खेत से गुजर रही हाई टेंशन लाइन के पोल की सपोर्ट (ताड़) में आ रहे करंट की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से झुलस कर अचेत हो गया। आस-पास के लोगों की सूचना पर पहुंचे परिजन उसे तुरंत छर्रा के एक निजी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

परिवार में मातम

करंट लगने से हुई युवक की मौत के बाद परिवार में परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक कौशलेंद्र ने अपने पीछे राेते बिलखते अपने तीन बड़े भाई और माता-पिता व पत्नी व छोटे-छोटे दो बच्चों को रोता विलखता छोड़ा है।

विभागीय बातचीत

करंट से युवक की मौत के विषय में परिजनों काे विभागीय आर्थिक मदद दिलवाने के लिए विभाग के सम्बंधित अधिकारी रियाें से वार्ता की गई है। संदीप कुमार,जेई बौनई बिजली घर

कौशलेंद्र की करंट लगने से मौत हो होने पर परिजनों के द्वारा बाोनई बिजली घर पर शव रखकर आर्थिक मदद दिलाने व बिजली विभाग के कर्मचारीयों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जांच कर वैधानिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। अनिवेश कुमार, क्षेत्राअधिकारी छर्रा

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

कौशलेंद्र यादव की मौत कैसे हुई?
कौशलेंद्र यादव की मौत हाई टेंशन लाइन की चपेट में आने से हुई।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।