Aligarh News: गभाना में अनियंत्रित कार की टक्कर से महिला की मौत
Aligarh News: गभाना में एक अनियंत्रित कार की टक्कर से 34 वर्षीय महिला रजनी की दुखद मौत हो गई। वह सड़क किनारे बकरियां चरा रही थी, जब एक तेज रफ्तार कार दुर्घटनाग्रस्त हुई। पुलिस ने चालक को हिरासत में लिया और शव का पोस्टमार्टम करवाया। घटना ने मृतका के परिवार में शोक की लहर दौड़ा दी।

Aligarh News: n पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में लिया गभाना, संवाददाता। क्षेत्र में हाइवे स्थित बरौली मोड़ के पास एक अनियंत्रित कार की टक्कर से 34 वर्षीय महिला की दर्दनाक मौत हो गई। मृतका की पहचान गभाना निवासी रजनी (पत्नी राजू) के रूप में हुई है, जो रविवार को सड़क किनारे बैठकर अपनी बकरियां चरा रही थी।इसी दौरान अलीगढ़ से दिल्ली की ओर जा रही एक तेज रफ्तार कार दूसरे वाहन को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर महिला से जा टकराई। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से घायल रजनी को जिला अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने आरोपी कार चालक को वाहन सहित हिरासत में ले लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है। घटना के बाद से मृतका के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।


