
सऊदी अरब हादसा : यासमीन, तुम ठीक हो न...सऊदी हादसे ने बढ़ाई अपनों की चिंता
Aligarh News - अलीगढ़ से इस समय हज-उमरा के लिए गए हुए हैं एक हजार से ज्यादा लोग, रातभर फोन पर अपनों की राजी-खुशी जानने के लिए अलीगढ़ में जागे परिजन
अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। यासमीन, तुम ठीक हो न, सभी सुरक्षित हैं...मंगलवार को जिले से हज व उमरा पर गए लोगों के परिजन सऊदी अरब में हुए हादसे के बाद अपनों की राजी-खुशी जानने में व्यस्त रहे। हज कोर्डिनेटर ने सऊदी अरब में हुए हादसे में खत्म हुए लोगों के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोक जताया। सोमवार सुबह मक्का से मदीना के रास्ते एक बस डीजल कैंटर से टकराकर भीषण आग की लपटों में घिर गई। इसमें 40 से अधिक भारतीय हाजियों की मौत हो गई थी। घटना की सूचना जैसे ही जिले में पहुंची, उमरा पर गए लोगों के परिजनों, रिश्तेदारों में सन्नाटा और बेचैनी फैल गई।
हालांकि, सकुशल रहने का पता लगने पर सभी ने राहत की सांस ली। हज कोर्डिनेर हाजी अब्दुल समद ने बताया कि जिलेभर से करीब एक हजार लोग सऊदी अरब गए हुए हैं। हादसे की खबर सुनते ही हज पर गए लोगों के परिवारों में बैचेनी बढ़ गई थी। घबराहट में तुरंत अपनों की राजी-खुशी जानने के लिए फोन मिलाते रहे। हाजी अकील हुसैन ने बताया कि वे सभी मक्का में सुरक्षित हैं और दो दिन बाद मदीना रवाना होंगे। यह सुनकर परिवार ने राहत की सांस ली। 0-हादसे की सूचना पर बढ़ी चिंता, फोन उठते ही मिली राहत सिविल लाइन निवासी फारूख मोहम्मद खान उमरा के लिए गए थे। फारूख ने बताया कि हादसे के समय वे होटल में थे और सभी ठीक हैं। यह सुनकर परिजनों ने हाथ उठाकर शुक्र अदा किया। 0-इन परिवारों के लोगों ने फोन पर जानी राजी-खुशी यासमीन, फारूख मोहम्मद खान, साबिर अली, शबीना, निदा नसीम, मो. नसीम, मसूद अहमद मुफ्ती, हुस्न आरा बेगम, फौजिया नसीम, अकील हुसैन, मो. उमर तौकीर, अब्दुल समद, फरया, निख्हत परवीन, आयशा बेगम, शमीन, अंजुम, तारिक खान, मेहजबीन, सितारा बेगम, मो. शरीफ, रजिया बेगम, अफसार खान, सलमा बेगम, नौशीन।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




