ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश अलीगढ़पत्नी से विवाद बाद ससुराल में फंदे पर झूला अधेड़, मौत

पत्नी से विवाद बाद ससुराल में फंदे पर झूला अधेड़, मौत

देहलीगेट थाना क्षेत्र के मामूद नगर में रविवार को ससुराल में रह रहे अधेड़ ने पत्नी से विवाद होने पर फंदे से झूलकर आत्महत्या कर ली। पत्नी कारखाने में काम करने चली गई। बच्चे घर के बाहर खेल रहे...

पत्नी से विवाद बाद ससुराल में फंदे पर झूला अधेड़, मौत
हिन्दुस्तान टीम,अलीगढ़Mon, 17 Dec 2018 12:52 AM
ऐप पर पढ़ें

देहलीगेट थाना क्षेत्र के मामूद नगर में रविवार को ससुराल में रह रहे अधेड़ ने पत्नी से विवाद होने पर फंदे से झूलकर आत्महत्या कर ली। पत्नी कारखाने में काम करने चली गई। बच्चे घर के बाहर खेल रहे थे।

मूलरूप से सादाबाद निवासी इकबाल (35) पुत्र सलीम ढकेल पर सब्जी बेचता था। करीब डेढ़ साल से वह अपनी ससुराल मामूद नगर में किराए के मकान में परिवार के साथ रहता था। परिवार में दो बच्चे और पत्नी रूबी है। परिजनों के अनुसार रविवार को किसी बात को लेकर इकबाल का पत्नी से विवाद हो गया। इसके बाद पत्नी कारखाने में काम करने चली गई। बच्चे घर के बाहर खेलने लग गए। तभी इकबाल कमरे में गया और पत्नी के दुपट्टे से गले में फंदा लगाकर पंखे पर झूल गया। इलाका पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इंस्पेक्टर रविन्द्र कुमार सिंह के अनुसार गृहक्लेश के चलते अधेड़ ने फंदे से लटककर आत्महत्या की है। अभी मामले की जांच की जा रही है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें