Aligarh News: 74 घंटे बाद मथुरा में मिला नहर में डूबे युवक का शव
Aligarh News: मथुरा में एक जर्जर पुलिया टूटने से 40 वर्षीय युवक बंदेश भैंसे के साथ नहर में गिर गया। तीन दिन तक चले सर्च अभियान के बाद उसका शव 74 घंटे बाद बरामद हुआ। बंदेश के परिवार में कोहराम मचा है, क्योंकि वह पत्नी और तीन बच्चों को छोड़ गया।

Aligarh News: n जर्जर पुलिया टूटने से भैंसे समेत नहर में गिरा था बंदेश n तीन दिन से चल रहा था सर्च अभियान
पुलिया हादसा
खैर, संवाददाता। शिवाला कलां-अहरौला मार्ग के बीच नहर पर बनी जर्जर छोटी पुलिया टूटने से नहर में डूबे युवक का शव 74 घंटे बाद शुक्रवार सुबह मथुरा जनपद में बरामद हो गया। युवक का शव मथुरा क्षेत्र के गांव डढ़ीसरा के पास नहर में उतराता मिला। शव की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
दुर्घटना का विवरण
शिवाला कलां निवासी बंदेश 40 आठ सितंबर को अपने भैंसे को लेकर नहर की छोटी पुलिया पार कर रहा था। इसी दौरान पुलिया का करीब दस फीट हिस्सा अचानक टूटकर नहर में जा गिरा। हादसे में बंदेश भैंसे समेत नहर में गिर गया।
सर्च अभियान
भैंसा तो किसी तरह पानी से बाहर निकल आया, लेकिन बंदेश तेज बहाव में डूब गया। तभी से पुलिस, पीएसी, फायर ब्रिगेड, एसडीआरएफ के जवानों के साथ ग्रामीण और परिजन नहर में उसकी तलाश कर रहे थे।
शव की पहचान
करीब 74 घंटे तक चले सर्च अभियान के बाद शुक्रवार सुबह मथुरा क्षेत्र के गांव डढ़ीसरा के पास नहर में युवक का शव दिखाई दिया। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने शव की पहचान बंदेश के रूप में की। थाना सुरीर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव को मथुरा जनपद के थाना नौहझील क्षेत्र स्थित पैतृक गांव मुनमुसा ले गए, जहां गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया。
परिवार में शोक
बंदेश की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। मृतक अपने पीछे पत्नी नीतू, बेटियां संध्या व काकुल तथा पुत्र मयंक व हरीश को रोता-बिलखता छोड़ गया।


